बिहार में ज्वेलर्स दुकान में चोरी के दौरान फायरिंग, दो लोगों को लगी गोली, गंभीर हालत में कराया गया भर्ती

Updated:
विज्ञापन

बिहार के बेतिया में एक ज्वेलर्स दुकान में बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया है. इस दौरान बदमाशों ने गोली मारकर दो लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

पटना. बिहार के बेतिया से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. जहां बदमाशों ने चोरी के दौरान जमकर फायरिंग की है. इस घटना में 2 लोगों को गोली लगी हुई है. जिससे दोनों गंभीर रुप से घायल हो गये हैं. घायलों को इलाज के लिए बेतिया के गवर्नमेंट मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां पर दोनों घायलों का इलाज चल रहा है. यह घटना बेतिया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार महनागनी चौक पर स्थित गणपति ज्वेलर्स नामक दुकान में चोरी के दौरान बदमाशों ने फायरिंग कर दी. जिससे दुकान मालिक सुनील कुमार सोनी और उनके चचेरे भाई अजीत कुमार को गोली लग गयी.

सीसीटीवी कैमरा से पता चला चोरी की घटना

जानकारी के अनुसार दुकान मालिक सुनील कुमार सोनी हर रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए. उनका घर दुकान से एक किलोमीटर दूर है. इसके बाद दुकान के मालिक ने जब रात में दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा का लोकेशन अपने मोबाइल फोन पर देखा तो हैरान रह गए. कैमरे को विपरीत दिशा में घुमा दिया गया था. मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी और कुछ पड़ोसियों को साथ लेकर अपने दुकान पहुंच गए. दुकान के अंदर से आवाज आ रही थी. कुछ चोर दुकान के अंदर थे और कुछ दुकान के बाहर थे. लोगों के आने की आहट सुनते हीं चोरों ने फायरिंग शुरू कर दी.

Also Read: सुपौल में गोली लगी मिला युवक का शव, घटना की जांच में जुटी पुलिस, इलाके में दहशत का माहौल
घटना की जांच में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है कि जैसे ही दुकान मालिक कुछ लोगों के साथ दुकान के पास पहुंचे. चोरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. फायरिंग के दौरान अजीत कुमार सोनी और सुनील कुमार सोनी को गोली लग गयी. फायरिंग होने से लोग पीछे हट गए और चोर मौके का फायदा उठा कर भाग गए. इस घटना को लेकर दुकान मालिक के चचेरे भाई धर्मेंद्र कुमार सोनी ने बताया कि बदमाशों ने करीब तीन राउंड फायरिंग की. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. इसके साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन