Bihar News : अब मुजफ्फरपुर में किसान ने चला दिया गोभी के लहलहाते फसल पर ट्रैक्टर, जानिए वजह

Farmers protest, Bihar news : बिहार में फसल की कीमत नहीं मिलने से किसखन लगातार परेशान है, ऐसे में बीते दिनों समस्तीपुर में एक किसान ने गोभी के खेत में ट्रैक्टर चला दिया था. अब वहीं मुजफ्फरपुर से भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है. मुजफ्फरपुर के बोचहां प्रखंड के सरफुद्दीनपुर गांव के मनोज चौधरी ने 8 बीघा के खेत में लहलहाती फसल पर ट्रैक्टर चला दिया है.
Bihar News : बिहार में फसल की कीमत नहीं मिलने से किसखन लगातार परेशान है, ऐसे में बीते दिनों समस्तीपुर में एक किसान ने गोभी के खेत में ट्रैक्टर चला दिया था. अब वहीं मुजफ्फरपुर से भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है. मुजफ्फरपुर के बोचहां प्रखंड के सरफुद्दीनपुर गांव के मनोज चौधरी ने 8 बीघा के खेत में लहलहाती फसल पर ट्रैक्टर चला दिया है.
मिली जानकारी के अनुसार मनोज चौधरी फसल की कीमत सही से नहीं मिलने के कारण परेशान थे, जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया है. मनोज चौधरी 8 बीघा की खेत में गोभी का फसल किया था, लेकिन बाजार मूल्य सही से नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया है.
बिहार के बाजार में बिक रहा है 10-12 रुपये गोभी– बता दें कि जहां एक ओर किसानों से फसल गोभी 1-2 रुपये/किलो खरीदी जा रही है. वहीं यह फसल बाजार में 10-12 रुपये/किलो बिक रहा है.
क्या कहा किसान ने- किसान मनोज चौधरी ने बताया कि आठ बीघा में वे गोभी की फसल बोए थे, लेकिन उसका सही कीमत नहीं मिला, जिसके कारण उन्होंने फसल पर ट्रैक्टर चला दिया है. अब खेत में रबी फसल की बुआई की जाएगी.
दिल्ली में रार- न्यूनतम समर्थन मूल्य सहित कई मुद्दों पर अपनी मांग को लेकर किसान नाराज है, जिसके कारण लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं सरकार की ओर से किसानों के मुद्दे को सुलझाने का भी दावा किया जा रहा है.
Posted By : Avinish Kumar Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




