बिहार में 79 शिक्षक-शिक्षिकाओं की गई नौकरी, शिक्षा विभाग ने जारी किया बर्खास्तगी का आदेश

Updated:
विज्ञापन

पश्चिमी चंपारण जिले के 79 अभ्यर्थियों को नौकरी से बर्खास्त किया गया है. यह आदेश शनिवार को जारी कर दिया गया. विभाग के इस आदेश के बाद जिलेभर में खलबली मच गयी है

विज्ञापन

पटना. बिहार के बेतिया से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पर अप्रशिक्षित शिक्षक और शिक्षिकाओं को नौकरी से बर्खास्त किया गया है. पश्चिमी चंपारण जिले के 79 अभ्यर्थियों को नौकरी से बर्खास्त किया गया है. यह आदेश शनिवार को जारी कर दिया गया. पश्चिमी चंपारण में 2006 या उससे भी पहले से जिले के विभिन्न स्कूलों में कार्यरत कुल 148 शिक्षक-शिक्षिकाओं में से महज 48 की ही नौकरी बच पाई है. जिला शिक्षा कार्यालय के डीपीओ योगेश कुमार ने बताया कि 19 अक्तूबर 2022 को पटना उच्च न्यायालय द्वारा पारित संबंधित न्यायदेश का अनुपालन करते हुए यह आदेश जारी किया गया है.

79 शिक्षकों पर होगी कार्रवाई

जानकारी के अनुसार उक्त तिथि तक में अपना वांछित प्रशिक्षण पूरा कर चुके शिक्षकों का ही नौकरी बच पाएगी. पश्चिमी चंपारण जिले के मात्र 48 शिक्षक और शिक्षिकाओं की सेवा उनकी ट्रेनिंग पूरी होने की तिथि को योगदान तिथि मानकर सेवा जारी रखने का आदेश पटना हाईकोर्ट ने 19 अक्तूबर 2022 को जारी किया था. डीपीओ ने बताया कि उसी न्यायिक आदेश का अनुपालन आज शनिवार को कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार, डीपीओ कार्यालय की कांसिलिंग में 48 शिक्षकों ने ही 19 अक्तूबर 22 तक ट्रेंड हो जाने का प्रमाण देकर अपनी नौकरी को बचाया है. वहीं कांसिलिंग में नहीं पहुंचने वाले 19 शिक्षक और शिक्षिकाओं की बर्खास्तगी से पहले प्रमाण पत्र दिखाने का एक मौका दिया जाएगा.

Also Read: किशनगंज में नीतीश कुमार बोले- जीविका दीदी समाज सुधार के लिए करें काम, बढ़ाएंगे आपकी आमदनी
शिक्षकों के बीच मची खलबली

डीपीओ ने बताया कि उक्त न्यायिक आदेश के अनुपालन के लिए आयोजित विशेष काउंसेलिंग में नहीं पहुंचे 19 शिक्षक शिक्षिकाओं की बर्खास्तगी से पहले अपर मुख्य सचिव के आदेश के आलोक में अपने प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र दिखाने का एक मौका मिलेगा. विभाग के इस आदेश के बाद जिलेभर में खलबली मच गयी है. अब संबंधित नियोजन इकाइयों को इस आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करना होगा.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन