खबर देख बना लिया फर्जी विज्ञापन, बिहार में ठगी के नये तरीके से अधिकारी हुए परेशान

Updated at : 25 Jan 2021 7:47 AM (IST)
विज्ञापन
खबर देख बना लिया फर्जी विज्ञापन, बिहार में ठगी के नये तरीके से अधिकारी हुए परेशान

श्रम संसाधन विभाग नेशनल कैरियर सर्विस प्रोजेक्ट के साथ मिलकर इस पोर्टल को तैयार कर रहा है, जिसमें रोजगार संबंधी सभी तरह की जानकारियां रहेंगी.

विज्ञापन

पटना. राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने ठगी का नया तरीका खोज लिया है.ठगने के लिए खुद से एक फाॅर्मेट तैयार कर रहे हैं जिसके साथ किसी भी कार्यक्रम व खबरों की कटिंग लगाकर ठगी का धंधा शुरू किया गया है. इसके एवज में उनसे 10 से 200 रुपये तक लिया जा रहा है.

कुछ दिनों पहले पीएचइडी ने श्रम विभाग से एक समझौता कर प्लंबर को ट्रेनिंग देने का निर्णय लिया है.

इस संदर्भ में कई खबरें छपीं और उसी खबर को आधार बनाकर हर गांव में लोगों से आवेदन फाॅर्म बेच दिया गया है.

इस मामले में विभाग में हजारों आवेदन भी पहुंच गये हैं, जिसको देख विभागीय अधिकारी परेशान हो गये.

श्रम संसाधन विभाग नेशनल कैरियर सर्विस प्रोजेक्ट के साथ मिलकर इस पोर्टल को तैयार कर रहा है, जिसमें रोजगार संबंधी सभी तरह की जानकारियां रहेंगी.

कुछ वैसी किताबें भी ऑनलाइन ले पायेंगे, जिसकी जरूरत रोजगार के माध्यम में काम आयेगी. श्रम संसाधन विभाग के मंत्री जिवेश कुमार ने कहा कि खबरों के माध्यम से कई बातें आती हैं. इसलिए लोगों को यह समझना होगा, लेकिन इस तरह की प्लानिंग कर कोई ठगी करेगा, तो उसके लिए विभाग कार्रवाई करेगा.

ऐसी ठगी को रोकने के लिए पोर्टल तैयार की जा रही है, जिस पर निबंधन के साथ किस विभाग में कौन- सी जगह खाली है. इसका डिटेल रहेगा.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन