ePaper

बिहार में उपमुखिया, उपसरपंच प्रमुख व जिप अधयक्ष का चुनाव 18 दिसंबर के बाद, जानें निर्वाचन आयोग की तैयारी

Updated at : 11 Dec 2021 12:33 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में उपमुखिया, उपसरपंच प्रमुख व जिप अधयक्ष का चुनाव 18 दिसंबर के बाद, जानें निर्वाचन आयोग की तैयारी

Bihar News आयोग द्वारा सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने के बाद शपथ ग्रहण और आगे के निर्वाचन को लेकर कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है.

विज्ञापन

बिहार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अब अंतिम पड़ाव की ओर पहुंच गया है. राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से अब सिर्फ अंतिम चरण का चुनाव कराया जाना है. राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से पंचायत आम चुनाव में निर्वाचित सभी प्रतिनिधियों के नामों की सूची गजट में प्रकाशित कर दी जाय. इसके लिए आयोन ने सभी जिलों को 18 दिसंबर तक निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के नामों की सूची प्रकाशित करने की तिथि निर्धारित कर दी है.

अब इसके बाद पंचायती राज के निर्वाचित प्रतिनिधियों द्वारा अपने बीच से अप्रत्यक्ष नर्वाचन के माध्यम से उपमुखिया, उपसरपंच, प्रमुख, उप प्रमुख, जिलाध्यक्ष और जिला पर्षद के उपाध्यक्ष का चुनाव किया जाना है. आयोग द्वारा सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने के बाद शपथ ग्रहण और आगे के निर्वाचन को लेकर कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है.

जानकारों का कहना है कि 18 दिसंबर के बाद ग्राम पंचायत के उप मुखिया, जिला पर्षद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन की तिथि घोषित कर दी जायेगी. उपमुखिया और उपसरपंच के निर्वाचन के लिए सदस्यों को तीन दिन पहले नोटिस देने के बाद निर्वाचन की तिथि का निधारण किया जाता है. इसी तरह से पंचायत समिति के सदस्यों को प्रमुख और उपप्रमुख के अलावा जिला पर्षद सदस्यों को जिला पर्षद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए सात दिन पहले नोटिस दिया जायेगा.

Also Read: Bihar News: बोधगया बम ब्लास्ट मामला: आठ आतंकियों ने NIA कोर्ट में गुनाह कबूला, 17 दिसंबर को सजा सुनायेगा कोर्ट

Posted by: Radheshyam Kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन