Bihar News: पीएमसीएच में मिले डेंगू के आठ नये मरीज, पटना में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 230

Updated at : 14 Nov 2021 8:30 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: पीएमसीएच में मिले डेंगू के आठ नये मरीज, पटना में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 230

Bihar News: डेंगू की रिपोर्ट में पटना जिले में कुल 222 मरीज दर्ज किये गये हैं. इनमें 36 मरीज ऐसे हैं, जो बिहार के दूसरे प्रदेश के रहने वाले हैं और जब यहां आने के बाद टेस्ट हुआ, तो उनमें डेंगू की पुष्टि की गयी.

विज्ञापन

Bihar News: पटना जिले में डेंगू का कहर जारी है. रोजाना जिले में दो से 10 के बीच नये मरीज मिल रहे हैं. शनिवार को शहर के पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आठ नये डेंगू के मरीज मिले हैं. इनमें छह पटना के हैं. वहीं बाकी दो मरीज बिहार के अलग-अलग जिले के रहने वाले हैं. कुल 27 संदिग्ध मरीजों के सैंपल की जांच में आठ मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है. हालांकि पीएमसीएच का डेंगू वार्ड खाली है.

वहीं पटना जिले की सिविल सर्जन डॉ विभा कुमारी ने बताया कि छठ के बाद अचानक से मरीजों की संख्या बढ़ी है, जिसको देखते हुए जिले के सभी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अधिक से अधिक जांच व इलाज करने के लिए निर्देश जारी कर दिया गया है. वहीं इन आठ मरीजों के साथ जिले में कुल डेंगू मरीजों की संख्या 230 पहुंच गयी है.

शुक्रवार को जारी डेंगू की रिपोर्ट में पटना जिले में कुल 222 मरीज दर्ज किये गये हैं. इनमें 36 मरीज ऐसे हैं, जो बिहार के दूसरे प्रदेश के रहने वाले हैं और जब यहां आने के बाद टेस्ट हुआ, तो उनमें डेंगू की पुष्टि की गयी. ये सभी 36 मरीज दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, यूपी और झारखंड के अलग-अलग जिलों में नौकरी करते हैं. दीपावली व छठ पर्व की छुट्टी में वे पटना आये थे.

Posted by: Radheshyam Kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन