ePaper

Bihar News: पटना की एटीएम से जोधपुर के व्यवसायी के निकाल लिए आठ लाख, साइबर अपराधियों को पकड़ने की कार्रवाई तेज

Updated at : 14 Nov 2021 8:09 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: पटना की एटीएम से जोधपुर के व्यवसायी के निकाल लिए आठ लाख, साइबर अपराधियों को पकड़ने की कार्रवाई तेज

Bihar Crime News नालंदा के रहने वाले साइबर अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया और पटना के एटीएम से सारी रकम निकाल ली. पैसा जिस खाते में ट्रांसफर किये गये थे, वह भी नालंदा के एक व्यक्ति के नाम पर है. जोधपुर पुलिस की टीम पत्रकार नगर इलाके में जांच कर रही है.

विज्ञापन

Bihar Crime News: पटना. राज्सथान के जोधपुर में एक व्यवसायी के एकाउंट से साइबर अपराधियों ने आठ लाख रुपये उड़ा दिये. खास बात यह है कि सारे पैसे पटना के अलग-अलग एटीएम से निकाले गये हैं. इस बात की जानकारी मिलने पर जोधपुर पुलिस पटना पहुंची और मामले की जांच कर रही है. जोधपुर पुलिस के पास जालसाजों का मोबाइल नंबर है, जिसका लोकेशन नालंदा दिखा रहा है.

इससे स्पष्ट है कि नालंदा के रहने वाले साइबर अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया और पटना के एटीएम से सारी रकम निकाल ली. पैसा जिस खाते में ट्रांसफर किये गये थे, वह भी नालंदा के एक व्यक्ति के नाम पर है. जोधपुर पुलिस की टीम पत्रकार नगर इलाके में जांच कर रही है. विदित हो कि इसके पूर्व पंजाब पुलिस, हिमाचल पुलिस, अरुणाचल पुलिस, त्रिपुरा पुलिस भी पटना आ चुकी है.

पॉकेट में एटीएम कार्ड, खाते से निकल गये 32 हजार

कंकड़बाग निवासी व किराना दुकानदार दीनानाथ साह के एटीएम कार्ड व पासबुक उनके पास हैं, लेकिन फिर भी उनके खाते से 32 हजार की निकासी कर ली गयी. खास बात यह है कि जालसाजों ने काफी चालाकी से निकासी की है. 18 हजार की एक निकासी गुरुवार की रात 11:46 बजे की और 14 हजार की दूसरी निकासी 12:06 मिनट पर की. दीनानाथ साह ने शुक्रवार की सुबह फोन ऑन किया, तो उन्हें निकासी के दो मैसेज मिले. इसके बाद उन्हें जानकारी मिली. इसके बाद दीनानाथ साह ने साइबर क्राइम सेल को जानकारी दी है. दीनानाथ ने खाता या एटीएम कार्ड से संबंधित जानकारी भी किसी को शेयर नहीं की है.

Also Read: Bihar Crime News: आइपीएल के सट्टे में 10 लाख हार गये, कर्ज चुकाने के लिए जीजा-साला पहुंचे एटीएम काटने

Posted by: Radheshyam Kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन