Eid Al-Fitr: पटना के गांधी मैदान में आज सुबह 7:30 बजे होगी जमात की नमाज, जानें अन्य मस्जिदों में नमाज का समय
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Apr 2023 12:26 AM
पटना में ईद की नमाज के लिए समय का निर्धारण कर दिया गया है. गांधी मैदान में सुबह 7:30 बजे ईद की नमाज अदा की जायेगी. वहीं विभिन्न मस्जिदों में ईद की नमाज के लिए अलग-अलग समय तय हुआ है. जानिए किस मस्जिद में नमाज की क्या है टाइमिंग.
पटना में शनिवार को विभिन्न जगहों पर ईद की नमाज अदा की जायेगी. सभी जगहों पर नमाज के समय का निर्धारण कर दिया गया है. गांधी मैदान में सुबह 7:30 बजे ईद की नमाज अदा की जायेगी. रमजान माह के अंतिम जुमे की नमाज शुक्रवार को अदा की गयी. इसके लिए मस्जिदों में विशेष तैयारियां की गयी थीं.
ईद को लेकर राजधानी के बाजारों में शुक्रवार की देर रात तक लोग खरीदारी करते रहे. इसके कारण सब्जीबाग, न्यू मार्केट, अनिसाबाद, फुलवारीशरीफ, आलमगंज, शाहगंज, दानापुर आदि लोगों की देर रात तक भीड़ लगी रही. हदीस शरीफ के अनुसार जुमे के दिन ही हजरत आदम अलैस्सलाम को जन्नत से दुनिया में भेजा गया था और जुमे को ही उन्होंने जन्नत में वापसी की थी. जुमे की नमाज अदा करने से पिछले हफ्ते के गुनाहों से निजात मिलती है. एक जुमे की नमाज अदा करने से 40 नमाज अदा करने का सवाब मिलता है.
-
गांधी मैदान, पटना : 7:30 बजे
-
पटना जंक्शन स्थित लान की मस्जिद : 8:00 बजे
-
हाइकोर्ट स्थित जामा मस्जिद : 7:00 बजे
-
कोतवाली जामा मस्जिद : 7:45 बजे
-
दरियापुर जामा मस्जिद : 7:45 बजे
-
फकीरबाड़ा जामा मस्जिद : 7:45 बजे
-
नयी मस्जिद सब्जीबाग : 7:45 बजे
-
मुरादपुर जामा मस्जिद : 7:45 बजे
-
मस्जिद खैरुन्निसा, बाकरगंज : 8:00 बजे
-
शाही ईदगाह गुलजारबाग : 8:00 बजे
-
शनिचरा ईदगाह : 6:15 बजे
-
जमात इस्लामी हिंद बिहार की जामा मस्जिद, पत्थर की मस्जिद : 6:45 बजे
-
सिडनी ग्राउंड ईदगाह, शक्का टोली, आलमगंज : 6:30 बजे
-
शक्काटोली जामा मस्जिद, आलमगंज : 8:30 बजे केवल महिलाओं के लिए
-
खानकाह शाहआरजानी : 7:15 बजे
-
ईदगाह दरगाह शाहआरजा : 7:00 बजे
-
खानकाह मुनएमिया मीतन घाट : 7:30 बजे
-
खानकाह इमादिया, मंगल तालाब : 7:00 बजे
-
खानकाह फैयाजिया सिमलीशरीफ, मालसलामी : 7:30 बजे
-
खानकाह तकियाशरीफ मीतन घाट : 9:15 बजे
-
खानकाह मुजीबिया जामा मस्जिद : 9:00 बजे
-
जामा मस्जिद ईसापुर : 7:30 बजे और 8:30 बजे
-
कुर्बान मस्जिद पेट्रोल लेन : 7:00 बजे
-
अबुबकर मस्जिद पेट्रोल लेन : 8:15 बजे
-
बैतुल करीम मस्जिद, ईसानगर : 7:15 बजे
-
बैरक ग्राउंड ईदगाह : 7:30 बजे
-
नासरीगंज जामा मस्जिद : 6:30 बजे
-
इमलीतर जामा मस्जिद : 7:00 बजे
-
इमलीतर जामा मस्जिद : 7:30 बजे केवल महिलाओं के लिए
-
जनकधारी स्कूल ग्राउंड : 7:00 बजे
-
लाल कोठी ग्राउंड : 7:00 बजे
-
लाल कोठी ग्राउंड : 7:30 बजे केवल महिलाओं के लिए
Also Read: ईद को लेकर पटना में 357 जगहों पर दंडाधिकारियों की तैनाती, गांधी मैदान में इन गेटों से होगा नमाजियों का प्रवेश
-
इमामबांदी वक्फ स्टेट गुलजारबाग मस्जिद : 10:30 बजे
-
बाली शिया मस्जिद, सदर अस्पताल मार्ग : 9:00 बजे
-
गोलकपुर शिया मस्जिद : 10:00 बजे
-
मुरादपुर शिया मस्जिद : 9:00 बजे
-
शाहिस्तान शिया मस्जिद, मीरशिकारटोली : 9:30 बजे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










