ePaper

Bihar Teacher: सरकारी स्कूलों के लिए शिक्षा विभाग ने बदला नियम, हर क्लास में अब इतने शिक्षक जरूरी

Updated at : 29 Jan 2025 1:46 PM (IST)
विज्ञापन
bihar teacher| Bihar Teacher: Education Department changed the rules for government schools, now so many teachers are required in every class.

सांकेतिक

Bihar Teacher: शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में शिक्षकों को लेकर कई अहम फैसले लिए हैं. कक्षा एक से पांच (प्राथमिक स्कूल) और कक्षा छह से आठ (मध्य विद्यालय) तक के सरकारी स्कूलों के लिए शिक्षकों की मानक संख्या तय कर दी है.

विज्ञापन

Bihar Teacher: शिक्षा विभाग ने कक्षा एक से पांच (प्राथमिक स्कूल) और कक्षा छह से आठ (मध्य विद्यालय) तक के सरकारी स्कूलों के लिए शिक्षकों की मानक संख्या तय कर दी है. इसके अनुसार प्राथमिक सरकारी स्कूलों में पांच और मध्य विद्यालयों में कम से कम नौ शिक्षकों की नियुक्ति अनिवार्य रूप से होनी चाहिए. नियुक्ति और पदस्थापन के लिए शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र लिख कर कहा है कि तय किये गये इन मानकों के हिसाब से राज्य के प्राथमिक और मध्य स्कूलों के लिए स्वीकृत बल और रिक्तियों की संख्या 31 जनवरी तक इ-शिक्षाकोष पोर्टल पर अपलोड करें.

हर प्राथमिक स्कूल में होगा एक प्रधान शिक्षक

प्राथमिक शिक्षा निदेशक पंकज कुमार की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार कक्षा एक से पांच तक के ऐसे प्राथमिक स्कूल जहां 120 तक नामांकन हैं, वहां चार शिक्षक और जहां 121 से 150 तक बच्चे नामांकित हैं, वहां पांच शिक्षक तैनात होंगे. 150 से अधिक नामांकन वाले स्कूलों में हर 40 विद्यार्थी पर एक शिक्षक नियुक्त होंगे, हर प्राथमिक स्कूल में एक प्रधान शिक्षक होगा, जो उक्त शिक्षक के अतिरिक्त होगा.

मध्य विद्यालय में हर 35 विद्यार्थी पर एक शिक्षक होगा

ऐसे मध्य विद्यालय जहां कक्षा एक से आठ तक की पढ़ाई होती है, वहां कक्षा एक से पांच तक में विद्यार्थियों के नामांकन के अनुसार प्राथमिक स्कूलों की तरह ही शिक्षक रखे जायेंगे. हालांकि कक्षा छह से आठ तक के लिए 105 तक नामांकित बच्चों पर चार शिक्षक नियुक्त होंगे. इसमें विज्ञान व गणित, सामाजिक अध्ययन, हिंदी और अंग्रेजी के एक-एक शिक्षक तैनात होंगे, जहां 105 से अधिक नामांकन हैं, वहां हर 35 विद्यार्थियों पर एक शिक्षक नियुक्त होगा. हर मध्य विद्यालय में एक प्रधानाध्यापक का पद स्वीकृत है, जो शिक्षकों की संख्या के अतिरिक्त होगा.

Also Read: महाकुंभ में भगदड़ के बाद भी ट्रेनों में कम नहीं हो रही तीर्थयात्रियों की भीड़, AC कोच का जनरल सा हाल

शिक्षा विभाग के अहम फैसले

  • वैसे माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूल जहां एक से आठ तक की कक्षाएं है, वहां भी शिक्षकों की संख्या का निर्धारण तय मानक के अनुसार होगा.
  • विषयवार शिक्षकों की संख्या का निर्धारण जिलास्तर पर होगा. नामांकन अधिक होन पर विज्ञान और गणित के एक से अधिक शिक्षक रखे जा सकते है. उर्दू व संस्कृत के लिए भी प्रावधान हो सकता है.
  • हर शिक्षक के लिए कम से कम एक वर्ग कक्ष होना चाहिए, शिक्षकों का वास्तविक मूल्यांकन स्कूल के कमरों की उपलब्धता के आधार पर होगा.
  • मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक सहित नौ शिक्षकों का प्रावधान जिन मध्य विद्यालयों में मूल कोटि के शारीरिक शिक्षक है, वहां स्वीकृत और कार्यरत बल में शारीरिक शिक्षक अंकित होंगे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन