Bihar Politics: दिलीप जायसवाल 4 मार्च को बनेंगे बिहार BJP चीफ, मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में होगी ताजपोशी
Published by : Prashant Tiwari Updated At : 03 Mar 2025 6:03 PM
दिलीप जायसवाल
Bihar Politics: जुलाई 2024 में बिहार भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष बने दिलीप जायसवाल मंगलवार 4 मार्च को विधिवत तौर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बन जाएंगे.
Bihar Politics: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और फिलहाल बिहार बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल 4 मार्च को विधिवत रूप से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनेंगे. उनकी ताजपोशी के दौरान बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े और सह प्रभारी दीपक प्रकाश के साथ ही 15 हजार बीजेपी कार्यकर्ता शामिल होंगे. इससे पहले दिलीप जायसवाल ने सोमवार को प्रदेश चुनाव पर्यवेक्षक राजेश कुमार वर्मा को अपना नामांकन सौंपा. इस दौरान उनके साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे मौजूद रहे.

दिलीप जायसवाल ने 26 फरवरी को दिया था नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा
पार्टी नेताओं से मिली जानकारी के अनुसार चार मार्च को प्रदेश परिषद को बापू सभागार में होने वाली बैठक में प्रदेश भाजपा परिषद के प्रभारी बनाए गए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर शामिल होंगे. बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े और सह प्रभारी दीपक प्रकाश भी शामिल होंगे. आपको बता दें नीतीश कैबिनेट विस्तार से ठीक पहले जायसवाल ने एक पार्टी एक पद के सिद्धांत पर चलते हुए राजस्व और भूमि सुधार मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था.

2024 में कार्यकारी अध्यक्ष बने थे जायसवाल
बता दें कि बीते साल जुलाई में बिहार भाजपा की कमान संभालने वाले दिलीप जायसवाल अभी सम्राट चौधरी के समय बनी कमेटी से ही पार्टी का कामकाज कर रहे हैं. दिलीप जायसवाल ने नई कमेटी के नामों की सूची तैयार कर ली है. जैसे ही प्रदेश परिषद की बैठक में उनकी विधिवत ताजपोशी होगी, वे नई कमेटी की घोषणा कर देंगे. इससे पहले प्रदेश परिषद की बैठक हुई थी. पार्टी के वरीय नेताओं की मौजूदगी में हुई बैठक में तय हुआ कि चुनावी साल में संगठन और सरकार को मिलकर लोगों के बीच जाना है. केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी आम लोगों को पहुंचानी है. एनडीए का जिलावार सम्मेलन संपन्न हो चुका है. अब एनडीए का विधानसभावार सम्मेलन होना है. इसकी तैयारी में जुट जाने का निर्णय लिया गया.
इसे भी पढ़ें: बिहार के इस शहर को सरकार ने दिया 1243 करोड़ का सौगात, सकरी नदी पर बनेगा पुल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prashant Tiwari
प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










