ePaper

सुपौल से पटना तक चलेगी डेमू ट्रेन, कोसी-मिथिलांचल के लोगों को मिलेगी बड़ी सौगात, ECR महाप्रबंधक ने किया ऐलान

Updated at : 04 Dec 2023 10:22 PM (IST)
विज्ञापन
सुपौल से पटना तक चलेगी डेमू ट्रेन, कोसी-मिथिलांचल के लोगों को मिलेगी बड़ी सौगात, ECR महाप्रबंधक ने किया ऐलान

पूर्व मध्य रेल के जीएम ने सहरसा, सुपौल, सरायगढ़ व फारबिसगंज स्टेशन के निरीक्षण के दौरान कहा कि एक सप्ताह के अंदर सुपौल से पटना के बीच ट्रेन चलेगी. उन्होंने बताया कि जल्द ही राघोपुर-ललितग्राम के बीच ब्रिज का काम और सहरसा-मानसी रेलखंड के दोहरीकरण का डीपीआर तैयार हो जाएगा.

विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के महाप्रबंधक अनिल कुमार खंडेलवाल ने सोमवार को सुपौल, सहरसा, सरायगढ़ व फारबिसगंज स्टेशन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को कई निर्देश दिये. सुपौल स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान जीएम ने सात दिनों के अंदर सुपौल से पटना के लिए डेमू ट्रेन चलाने की घोषणा की. फारबिसगंज में जीएम ने कहा कि ट्रेन परिचालन के लिए सुरक्षा सहित कई प्रकार की व्यवस्था को देखना पड़ता है. इसे लगभग पूरा कर लिया गया है. अब जल्द ही फारबिसगंज-सहरसा रेलखंड पर ट्रेन चलेगी. जीएम ने सरायगढ़ रेलवे स्टेशन पर कहा कि दो माह के अंदर ही कोसी व मिथिलांचल के लोगों को मिलेगी बड़ी सौगात मिलेगी.

कोसी और मिथिलांचल की मिलने वाली है सौगात

सरायगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचे जीएम खंडेलवाल ने कहा कि रेलवे का कार्य तीव्र गति से हो रहा है. दो माह के अंदर ही कोसी और मिथिलांचल को बहुत बड़ी सौगात मिलने वाली है. उन्होंने बताया कि 02 माह के अंदर ही सहरसा से फारबिसगंज और फारबिसगंज से दरभंगा के लिए ट्रेन दौड़ने लगेगी. जीएम ने सरायगढ़ रेलवे स्टेशन पर मौजूद अधिकारियों को 15 दिनों के अंदर शौचालय, पेयजल दुरुस्त करने का निर्देश दिया. साथ ही रेलवे जंक्शन पर भी पेयजल की व्यवस्था करने की बात कही. जीएम ने सरायगढ़ रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं को पूरा करने का निर्देश दिया.

undefined

पूर्णिया से चलेगी कनेक्टिविटी ट्रेन

शाम 06 बजे स्पेशल ट्रेन से सुपौल स्टेशन पहुंचे महाप्रबंधक का व्यापार संघ के सदस्यों ने माला, शॉल व पाग पहनाकर स्वागत किया. इसके बाद महाप्रबंधक सीधे स्टेशन परिसर में लगाये गये नये स्टेशन भवन के नक्शा का निरीक्षण किया. उन्होंने सर्कुलेटिंग एरिया में बेहतर ढंग से कार्य करने की बात कही. लगभग 15 मिनट तक स्टेशन पर रहे महाप्रबंधक ने व्यापार संघ के सदस्यों की मांग पर एक से डेढ़ महीने के अंदर कनेक्टिविटी ट्रेन चलाने की भी बात कहीं.

undefined

व्यापार संघ ने जीएम को सौंपा 6 सूत्री मांगों का ज्ञापन

ट्रेन एक्सटेशन के सवाल को खारिज करते महाप्रबंधक ने कहा कि यह हम नहीं कर सकते हैं. उन्होंने डीआरएम से नई कनेक्टिविटी ट्रेन में समय-सारणी का ख्याल रखने की बात कहीं. अपने नियत समय से लगभग तीन घंटा विलंब से पहुंचे महाप्रबंधक से मिलने के लिए व्यापार संघ के सदस्य सहित आम लोग जमे रहे. जैसे ही ट्रेन स्टेशन पहुंची तो लोगों ने उनका अभिवादन किया. बाद में व्यापार संघ के एक शिष्टमंडल ने 06 सूत्री मांगों का ज्ञापन भी सौंपा.

undefined

ज्ञापन में कही गई ये बातें

सुपौल से पटना के लिए रेल परिचालन सहित अन्य मांगों को लेकर सुपौल व्यापार संघ के सदस्यों ने पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के रेल महाप्रबंधक को सुपौल पहुंचने पर एक ज्ञापन सौंपा. दिये ज्ञापन में बताया कि बिहार राज्य के 38 जिला में से सुपौल एक मात्र ऐसा जिला है, जहां से लंबी दूरी की ट्रेन तो क्या उसे अपने राज्य की राजधानी से भी नहीं जोड़ा गया है. आज भी सुपौल की 32 लाख की आबादी को अपने राज्य की राजधानी जाना होता है तो सड़क मार्ग ही एक मात्र सहारा है. सुपौलवासी दूरगामी रेल सुविधा से वंचित है. जबकि पिछले फरवरी माह में नवनिर्मित बड़ी रेल लाइन का सीआरएस निरीक्षण किया जा चुका है. साथ ही मई माह से जोगबनी-सहरसा, जोबगनी-पाटलिपुत्रा व सहरसा-न्यू जलपाइगुड़ी भाया सुपौल, फारबिसगंज की ट्रेनों का परिचालन की सूचना व समय सारिणी समाचार पत्रों में प्रकाशित की गयी थी. जो आज तक अपरिचालित है.

undefined
Also Read: कोहरे का असर: धुंध ने रोके ट्रेन के पहिए, विमान सेवा भी प्रभावित, जानें मैसम का हाल
undefined

राघोपुर-ललितग्राम के बीच जल्द पूरा होगा ब्रिज का काम

रेल महाप्रबंधक ने निरीक्षण के दौरान कहा कि राघोपुर से ललित ग्राम के बीच नए मेजर ब्रिज का काम चल रहा है, जो लगभग पूरा हो चुका है. कुछ काम ब्रिज पर शेष रह गया है. जो जल्द ही पूरा होगा. ब्रिज का काम पूरा होते ही सहरसा-फारबिसगंज के बीच ट्रेन परिचालन शुरू होगा. इसके अलावा सहरसा-मानसी 40 किलोमीटर रेलखंड का डीपीआर जल्द तैयार होगा. जिसका सर्वे चल रहा है. इसके बाद डीपीआर रिपोर्ट रेलवे बोर्ड भेजी जायेगी. रेलवे रिपोर्ट मंजूरी देती है तो फिर प्रस्ताव को नीति आयोग में भेजा जायेगा. इसके बाद सहरसा-मानसी रेलखंड पर दोहरीकरण का काम शुरू हो सकेगा.

Also Read: एशिया के सबसे बड़े सोनपुर पशु मेले में इस बार नहीं पहुंचे एक भी हाथी और ऊंट, पशु-पक्षी बाजार भी पड़े वीरान
undefined

लोगों में ट्रेन परिचालन शुरू होने की जगी आस

उल्लेखनीय हो कि फारबिसगंज-सहरसा रेलखंड आमान परिवर्तन को लेकर 20 जनवरी 2012 को मेगा ब्लॉक लिये जाने व सीआरएस निरीक्षण के कई महीने के बाद भी ट्रेन परिचालन शुरू नहीं होने से लोग निराश थे. सोमवार को जीएम के दौरे के बाद लोगों में यह आस जगी है कि फारबिसगंज से सहरसा, दरभंगा के लिए सीधी रेल सेवा जल्द शुरु हो जायेगी. निरीक्षण के दौरान समस्तीपुर डिवीजन के डीआरएम विनय कुमार श्रीवास्तव भी मौजूद थे.

Also Read: बिहार की नवनियुक्त महिला शिक्षकों को केके पाठक का तोहफा, 4 दिसंबर से शुरू होगा ‘स्कूटी वाला ऑफर’
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन