गोपालपुर-भीखनपुर बांध के जीर्णोद्धार की मांग
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 May 2024 11:28 PM
गोपालपुर-भीखनपुर बांध के जीर्णोद्धार की मांग
अमरपुर. प्रखंड क्षेत्र के गोपालपुर-भीखनपुर बांध के जीर्णोद्धार को लेकर स्थानीय किसानों एवं सामाजिक संगठनों ने स्थानीय विधायक सह मंत्री जयंत राज को एक आवेदन देकर निर्माण कार्य कराने की मांग की है. भीखनपुर पैक्स के अध्यक्ष श्रीनारायण शर्मा सलिल एवं प्रगतिशील किसान मंच के जिलाध्यक्ष रामबालक शर्मा ने कहा कि अमरपुर समेत पूरे बांका जिले में सभी तालाबों, बांधों, अहार व पइन का जीर्णोद्धार का काम तेजी से चल रहा है. लेकिन गोपालपुर-भीखनपुर बांध की अनदेखी कर दी गयी. जबकि इस बांध से महादेवपुर, भीखनपुर, पवई, सुल्तानपुर पंचायत समेत अन्य पंचायत के किसानों के हजारों एकड़ जमीन का पटवन होता है. पिछले कई वर्षों से बांध का काम नहीं होने से यह बांध पूरी तरह जर्जर हो गया है. स्थिति यह है कि इस बांध का पुल एवं नल की भी स्थिति काफी खराब हो गयी है. बांध से निकलने वाली सुरिहारी डांड के अतिक्रमित हो जाने के कारण पटवन क्षेत्र में सिंचाई करने में भी दिक्कत हो रही है. कहा कि अमरपुर विधायक जब लघु जल संसाधन मंत्री थे. उस समय भी इस बांध के जीर्णोद्धार को लेकर उनके संज्ञान दिया गया था. लेकिन इस बांध के निर्माण कार्य में अनदेखी की गयी. किसानों ने मंत्री से इस बांध के जीर्णोद्धार की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










