ePaper

Bihar: सुपौल में कार ने हाइवा में मारी टक्कर, मेला देखने जा रहे दो युवकों की मौत, दो घायलों की हालत गंभीर

Updated at : 10 Jun 2024 12:00 PM (IST)
विज्ञापन
bihar news

बिहार के सुपौल में एक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गयी जबकि दो युवक गंंभीर रूप से जख्मी हैं.

विज्ञापन

Bihar: सुपौल में एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य युवक जख्मी हुए हैं जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है. देर रात मेला देखने जा रहे लग्जरी गाड़ी पर सवार चार युवक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए हैं. जिसमें दो युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. जबकि दो युवक की हालत गंभीर है.

लग्जरी गाड़ी ने हाइवा में मारी टक्कर

बताया जाता है कि पिपरा थाना क्षेत्र निवासी चार युवक देर रात लग्जरी गाड़ी में सवार होकर मेला देखने त्रिवेणीगंज जा रहे थे. इसी दौरान त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के बघला स्थित धर्मकाटा समीप सड़क पर खड़ी एक हाइवा से उनकी गाड़ी टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी की युवकों की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए.

दो युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर

इस दुर्घटना में गाड़ी पर सवार चार युवकों में से दो युवकों की मौत घटना स्थल पर हो गई. जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. जिसको इलाज के लिए बाहर भेज दिया गया है. मृतक युवक की पहचान थुमहा वार्ड 09 निवासी मिथिलेश कुमार ठाकुर और रामनगर पंचायत के ज्ञानशू कुमार के रूप में हुई है. वहीं इस घटना में घायल दो युवक में थुमहा पंचायत के बेलोखड़ा निवासी राजा कुमार और बसहा के अमन कुमार बताए गए हैं. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. इधर पुलिस दोनो शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज जांच में जुट गई है.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन