झारखंड के गोड्डा विधायक अमित मंडल पर भागलपुर में जानलेवा हमला, गंभीर रूप से जख्मी

Updated at : 28 Oct 2021 9:50 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड के गोड्डा विधायक अमित मंडल पर भागलपुर में जानलेवा हमला, गंभीर रूप से जख्मी

झारखंड के गोड्डा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक अमित मंडल पर भागलपुर में जानलेवा हमला हुआ है. इस हमले में वो बाल-बाल बच गये हैं, लेकिन गंभीर रूप से घायल हो गये हैं.

विज्ञापन

भागलपुर. झारखंड के गोड्डा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक अमित मंडल पर भागलपुर में जानलेवा हमला हुआ है. इस हमले में वो बाल-बाल बच गये हैं, लेकिन गंभीर रूप से घायल हो गये हैं.

जानकारी के अनुसार तिलकामांझी थाना क्षेत्र स्थित आवास के समीप बुधवार की देर शाम कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया. जिसमें विधायक अमित मंडल गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. हमलावरों ने ईंट-पत्थर से अचानक हमला बोल दिया.

इस दौरान उनकी हाथ के अलावा छाती, पेट और पैर में भी चोटें आयी हैं. स्थानीय लोगों के मुताबिक हमले को नाकाम बनाने के लिए अंगरक्षकों ने खूब प्रयास किया. उनके सजग होने के बाद हमलावर भाग खड़े हुए.

घटना की जानकारी पर तिलकामांझी थानाध्यक्ष राज रतन मौके पर पहुंच घटना की छानबीन शुरू कर दी है. जख्मी विधायक का प्राथमिक उपचार कराया गया है. इधर घटना की जानकारी पर काफी संख्या में विधायक के समर्थक उनके आवास पर जुट गए हैं.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन