जिला परिषद सदस्यों का प्रशासन पर गंभीर आरोप, आज देंगे सांकेतिक धरना

प्रतीकात्मक AI तस्वीर
दरभंगा जिला परिषद सदस्यों ने प्रशासन पर विकास योजनाओं में भ्रष्टाचार और नियमों की अनदेखी का आरोप लगाया है. इन मुद्दों को लेकर 9 जुलाई को सांकेतिक धरने की घोषणा की गई है.
Darbhanga News: दरभंगा जिला परिषद के कुछ सदस्यों ने प्रशासन पर जिला परिषद की कार्यप्रणाली को मनमाने ढंग से संचालित करने, विकास योजनाओं में कथित भ्रष्टाचार तथा पंचायती राज अधिनियम और नियमों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है. इन मुद्दों को लेकर सदस्यों ने 9 जुलाई को जिला परिषद परिसर स्थित मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी कार्यालय के समक्ष सांकेतिक धरना देने की घोषणा की है.
कार्यवाही समय पर नहीं मिलने का आरोप
बैठक में शामिल जिला परिषद सदस्यों ने आरोप लगाया कि जिला परिषद की बैठकों की कार्यवाही समय पर उपलब्ध नहीं कराई जाती है. साथ ही निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के अधिकारों की लगातार अनदेखी की जा रही है.
सदस्यों का कहना है कि विकास योजनाओं के संचालन में पारदर्शिता समाप्त हो गई है और नियमों के अनुरूप कार्य नहीं किए जा रहे हैं.
सांकेतिक धरने की घोषणा
इन मुद्दों को लेकर जिला परिषद सदस्यों ने 9 जुलाई को मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी कार्यालय के समक्ष सांकेतिक धरना देने का निर्णय लिया है.
बैठक में जिला परिषद सदस्य स्वतंत्र कुमार झा उर्फ सागर नवदिया, हरिमोहन यादव, धीरेंद्र मिश्र, अवधेश यादव, ललित पासवान, दिनेश राम और अमरनाथ शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राज कुमार रंजन
राज कुमार रंजन दो दशक से अधिक समय से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राष्ट्रीय समाचार पत्रों में काम कर चुके रंजन प्रशासनिक गतिविधियों के साथ-साथ राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्रों में गहरी पैठ रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










