जमीन विवाद मामले में कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी, एक गिरफ्तार

मब्बी थाना क्षेत्र के जमीन विवाद मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
सदर. मब्बी थाना क्षेत्र के एक जमीन विवाद मामले में विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के आजमनगर मोहल्ला निवासी बैकुंठ नायक को पुलिस ने बुधवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया. गुरुवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. प्रभारी थानाध्यक्ष गुलाम रसूल ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि न्यायालय के आदेश पर दर्ज प्राथमिकी में कार्रवाई की गई है. जानकारी के अनुसार नौ जनवरी को शिवधारा चौक स्थित एक जमीन को लेकर विवाद से यह मामला जुड़ा है. दिलीप मंडल ने घटना के बाद मब्बी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया था. आरोप है कि उस समय थाना द्वारा आवेदन स्वीकार नहीं किया गया. इसके बाद उन्होंने न्यायालय की शरण ली. न्यायालय के आदेश पर मब्बी थाना में बैकुंठ नायक तथा उसके तीनों पुत्रों समेत अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई. कांड के अन्य नामजद आरोपित बद्रीनाथ नायक, श्रीराम नायक और गौरीशंकर नायक फरार है. गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










