प्रेम विवाह के बाद रिश्ते में दरार! महिला ने पति समेत 6 लोगों पर दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

जाले में एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Dowry Harassment Case: जाले थाना क्षेत्र के राढ़ी गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने पति समेत छह लोगों पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट, गर्भपात का दबाव, जातिसूचक टिप्पणी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रेम विवाह के बाद विवाद का आरोप

आवेदन में रीतू कुमारी (33 वर्ष) ने बताया कि पहली शादी टूटने के बाद वर्ष 2020 में उन्होंने दीपक कुमार मिश्रा से प्रेम विवाह किया था.

महिला का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद पति ने गर्भ में पल रहे बच्चे का गर्भपात कराने का दबाव बनाया और दहेज में 10 लाख रुपये की मांग की. विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बाद में पति विदेश चला गया और वह मायके में रहकर अपने बच्चे का पालन-पोषण कर रही हैं.

परिवार के अन्य सदस्यों पर भी आरोप

महिला ने अपने आवेदन में सास रीता देवी, देवर रूपक मिश्रा, ननद अर्चना देवी, पिंटू मिश्रा और कौशल पाठक पर भी गाली-गलौज, मारपीट और प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं.

उन्होंने सभी आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

पुलिस क्या कह रही है?

थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले की जांच की जा रही है. जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

पति ने आरोपों से किया इनकार

दूसरी ओर, दीपक कुमार मिश्रा ने पत्नी द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताया है. उनका कहना है कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप सही नहीं हैं.

नोट: यह मामला दोनों पक्षों के दावों पर आधारित है. पुलिस ने अभी तक किसी आरोपी के खिलाफ आरोपों की पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है.

यह भी पढ़ें: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन