छेड़खानी का विरोध करने पर युवती को पीटा, कांड अंकित

Updated at : 22 Apr 2024 11:07 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News :

सिमरी थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर युवती के साथ हुई मारपीट को लेकर पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन

सिंहवाड़ा. सिमरी थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर युवती के साथ हुई मारपीट को लेकर पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें सिमरी धुरकरा टोल के जेइ यादव के पुत्र संजय यादव, मंजू देवी, नीतीश कुमार, सचिन कुमार, सुशील यादव, शंकर यादव, रीता देवी व रामू यादव को नामजद किया है. बताया है कि संजय यादव दो वर्ष से उसका पीछा कर छेड़खानी करता था. इसका विरोध करने पर आरोपित अश्लील फोटो सोशल साइट पर वायरल करने की धमकी देता था. धमकी से डरकर घरवालों को नहीं बता रही थी. इधर 17 अप्रैल की रात युवती अपनी सहेली को घर छोड़ने जा रही थी, इसी बीच संजय अपने मित्र गोविंद के साथ पीछा कर गंदी बातें करने लगा. विरोध करने पर दोनों ने मारपीट की. युवती ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी, लेकिन उसकी मां आरोपित के खिलाफ कुछ नहीं बोल पायी. परिजनों को डर था कि कुछ कहने पर आरोपित लड़की के फोटो को अश्लील बनाकर वायरल कर देगा. इसी बीच 21 अप्रैल को आरोपित की मां युवती के घर आकर गाली-गलौज करने लगी. इसी बीच अन्य आरोपित भी वहां जुट गये. मारपीट की. सूचना पर घटनास्थल पहुंची सिमरी पुलिस को भी आरोपितों ने धमकी दी. विवाद के बीच किसी तरह लोग वहां से हटे. थानाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन