ePaper

बरात गये सोनहान के युवक को धारदार हथियार से गोदा, जख्मी

Updated at : 27 Apr 2024 11:39 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News :

सोनहान गांव से मधुबनी के फतेहपुर बरात गये लोगों के बीच जमकर छुड़ेबाजी हुई. इसमें सोनहान गांव के मातवर यादव का पुत्र मिथुन यादव बुरी तरह घायल हो गया.

विज्ञापन

सदर. सोनहान गांव से मधुबनी के फतेहपुर बरात गये लोगों के बीच जमकर छुड़ेबाजी हुई. इसमें सोनहान गांव के मातवर यादव का पुत्र मिथुन यादव बुरी तरह घायल हो गया. उसके सिर में आठ से 10 जगहों पर जख्मी के निशान हैं. देर रात घायल युवक को इलाज के लिये केवटी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से डाक्टरों ने उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया. युवक का गंभीर अवस्था में डीएमसीएच के इलाज चल रहा है. इधर इलाजरत युवक ने शुक्रवार को संबंधित थाना में आवेदन देकर इसकी शिकायत की है. इसमें नौ लोगों को आरोपित किया है. इसमें पांच युवक मधुबनी के रजहन गांव के बताये गये हैं एवं चार केवटी थाना के सोनहान निवासी हैं. कहा जा रहा है कि 25 अप्रैल को सोनहान के हुकुमदेव यादव के पुत्र की शादी थी. गांव से बरात देर शाम करीब 8.30 बजे फतेहपुर के लिये निकली. बरात वहां दरवाजे पर बैठी. इसके उपरांत घरवाले बरातियों के स्वागत-सत्कार में जुट गये. रात करीब 11.30 बजे जयमाला की रस्म शुरू हुई. लड़की पक्ष एवं बराती इसमें मसगूल हो गये. कहा गया है कि इसी बीच गांव के ही शोमित यादव के पुत्र छोटू यादव ने मिथुन को बाहर आने के लिये कहने लगा. दुबारा बुलाने पर वह बीच से उठकर उसके साथ बाहर चला गया. बाताया जाता है कि पहले से वहां दर्जनभर युवक थे. मिथुन के पहुंचते ही सभी ने उसपर हमला कर दिया. उसके सिर पर ऑपरेशन करनेवाले ब्लेड से वार किये जाने की बात कही गयी है. इधर, केवटी थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन