घर की सफाई के क्रम में लगा करेंट, युवक की मौत

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Oct 2024 11:25 PM

विज्ञापन

बरुआरा पंचायत के गोढ़िया महादलित टोल निवासी विन्देश्वर सदा के 29 वर्षीय पुत्र राजेश सदा की मौत करेंट लगने से हो गयी.

विज्ञापन

बहादुरपुर. बरुआरा पंचायत के गोढ़िया महादलित टोल निवासी विन्देश्वर सदा के 29 वर्षीय पुत्र राजेश सदा की मौत करेंट लगने से हो गयी. खबर फैलते ही वहां लोगों की भीड़ जमा हो गयी. इसकी सूचना फेकला थाना को दी गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. बताया जाता है कि राजेश रविवार की सुबह अपने घर की साफ-सफाई कर रहा था. इसी दौरान करेंट लगने से उसकी मौत हो गयी. बताया जाता है कि राजेश गरीब परिवार का है. अपने पीछे पत्नी, माता-पिता के साथ तीन छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गया है. उसकी मौत से परिवार पर दु:ख का पहाड़ टूट पड़ा है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मुखिया प्रतिनिधि गुड्डू कुमार ने कबीर अंत्येष्टि योजना से तीन हजार रुपये परिजन को दिया. बताया कि बिजली विभाग से मिलने वाले लाभ के लिए आवेदन किया जाएगा. इधर, फेकला थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने बताया कि करेंट लगने से राजेश की मौत हुई है. शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया गया है. परिजनों की ओर से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन