Darbhanga News: ऐसी हिंदी लिखें जो पढ़ने वालों को सहजता से समझ में आये

Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 14 Sep 2025 10:45 PM

विज्ञापन

Darbhanga News:राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर राज्य भाषा उपनिदेशक सुशील मिश्रा के स्तर से वेबीनार का आयोजित किया गया.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर राज्य भाषा उपनिदेशक सुशील मिश्रा के स्तर से वेबीनार का आयोजित किया गया. सरकारी कामकाज में हिंदी का प्रयोग विषय पर राज्य भाषा उपनिदेशक मिश्रा ने कहा कि सरकारी कामकाज में ऐसी हिंदी का प्रयोग करना चाहिए जो न सिर्फ लिखने वाले को बल्कि पढ़ने वाले को भी आसानी से समझ में आए. हिंदी में दूसरी भाषा के प्रचलित शब्दों का भी प्रयोग देवनागरी लिपि में किया जाए. देवनागरी लिपि देवों की लिपि है. यह सभी भाषाओं से सर्वोत्तम है. यह आम लोगों की समझ में सबसे आसानी से आती है. कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार विभिन्न पत्रों को राजभाषा विभाग से निर्गत कराते हुए हिंदी के सरकारी कामकाज में प्रयोग को बढ़ावा देने का प्रयास करती है. प्रमंडल आयुक्त कौशल किशोर के मार्गदर्शन में आयुक्त कार्यालय से पहली बार वेबीनार का आयोजन किया गया. उपनिदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद ने कहा कि हिंदी भाषा देश की पहचान है. इस पर सभी देशवासियों को अभिमान है. मुख्य वक्ता के रूप में एलएनएमयू हिंदी विभाग पूर्व विभागाध्यक्ष अजीत कुमार वर्मा, आयुक्त के सचिव सत्येंद्र कुमार सहित उमेश प्रसाद, मंजर सुलेमा आदि इसमें सम्मिलित हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन