Darbhanga: सेवा पखवाड़ा एवं हर घर अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

कार्यशाला शुक्रवार को भंडारिसम पंचायत के मकरंदा स्थित महाकाली रविनाथ मेमोरियल विद्यापीठ में किया गया.

विज्ञापन

मनीगाछी. सेवा पखवाड़ा एवं हर घर अभियान को लेकर भाजपा पश्चिमी मंडल के कार्यकर्ताओं का कार्यशाला शुक्रवार को भंडारिसम पंचायत के मकरंदा स्थित महाकाली रविनाथ मेमोरियल विद्यापीठ में किया गया. मंडल अध्यक्ष विजय पोद्दार की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला का संचालन किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष घनश्याम झा ने किया. इसमें सेवा पखवाड़ा के तहत कार्यकर्ताओं को हर बूथ तक पंहुचने का आह्वान किया गया. कार्यकर्ताओं से सेवा पखवाड़ा से लेकर चुनाव तक हर घर अभियान में जोर शोर से जुटकर सरकार के विकास कार्यों को हर घर तक पहुंचाने की अपील की गयी. विधानसभा प्रभारी सचिन जैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस से लेकर गांधी जयंती तक पार्टी द्वारा आयोजित सेवा पखवाड़ा तक कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की. कार्यशाला को किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ब्रह्मानंद यादव, संजोयक सुनील चौधरी, जिला प्रवक्ता मदन कुमार यादव, सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक चंदन झा, कृष्णदेव मंडल, भवनाथ झा आदि वक्ताओं ने संबोधित किया. मौके पर महामंत्री मनोज चौधरी,अजय सहनी, उपाध्यक्ष किशोर झा, हरिमोहन मिश्र, मनोज साहु, रवि झा, बबलू सिंह, विजय शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन