ePaper

अरहर के खेत से मिला महिला का शव

Updated at : 20 Apr 2024 11:45 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News :

बहेड़ा थाना क्षेत्र के नवादा गांव में अरहर के खेत में एक अज्ञात महिला का शव मिला. इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी.

विज्ञापन

बेनीपुर (दरभंगा). बहेड़ा थाना क्षेत्र के नवादा गांव में अरहर के खेत में एक अज्ञात महिला का शव मिला. इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही बहेड़ा थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी सदल-बल घटनास्थल पर पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. स्थानीय लोगों के अनुसार महिला मानसिक रूप से बीमार थी. वह गत तीन-चार वर्षों से दुर्गा मंदिर के आसपास रहती थी. लोगों से मांग कर अपनी भूख मिटाती थी. शनिवार की दोपहर नवादा से आशापुर जाने वाले पथ में नवादा गांव के पास एक अरहर की खेत में महिला का शव मिला. शव देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गयी. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही जानकारी मिल पायेगी. फिलहाल पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है. अगल-बगल के सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन