दरभंगा में महिला को 'डायन' बताकर मारपीट का आरोप, चार पड़ोसियों के खिलाफ शिकायत

दरभंगा जिले के जाले थाना क्षेत्र में एक महिला को डायन बताकर प्रताड़ित करने और मारपीट करने का मामला सामने आया है. पीड़िता ने चार पड़ोसियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
Darbhanga News: दरभंगा जिले के जाले थाना क्षेत्र में एक महिला को डायन बताकर प्रताड़ित करने और मारपीट करने का मामला सामने आया है. देउरा-बंधौली पंचायत के बघौल गांव की रहने वाली महिला ने चार पड़ोसियों के खिलाफ जाले थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
घर में घुसकर मारपीट का आरोप
पीड़िता ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि आरोपी पड़ोसी छह जुलाई की शाम उनके घर में घुस आए. सभी ने उन्हें डायन कहकर गाली-गलौज की. उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध करने पर आरोपियों ने उनके बाल पकड़कर उन्हें घर से घसीटते हुए सड़क पर ले जाकर मारपीट की.
पति के बाहर रहने का उठा रहे हैं फायदा
पीड़िता का कहना है कि उनके पति बाहर रहते हैं. इसी का फायदा उठाकर आरोपित लगातार उन्हें डायन कहकर प्रताड़ित करते हैं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी जाती है.
पुलिस ने शुरू की जांच
जाले थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि पीड़िता का आवेदन प्राप्त हो गया है. मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढे़ं: खेत में मोटर चलाते समय करंट की चपेट में आया किसान, मौके पर मौत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










