बहेड़ा महाविद्यालय में विकास कार्य को लेकर विवाद, सचिव बोले- नियमों के तहत होगा फैसला

Updated:
विज्ञापन

महाविद्यालय भवन | Prabhat Khabar Network

दरभंगा के बहेड़ा महाविद्यालय में विज्ञान भवन निर्माण को लेकर शिक्षकों और कर्मियों ने विरोध जताया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि महाविद्यालय की फिक्स डिपॉजिट राशि का उपयोग वित्तीय नियमों का उल्लंघन है. इस मामले में आगे क्या होगा, जानने के लिए पढ़ें.

विज्ञापन

Darbhanga College News: दरभंगा जिले के बहेड़ा महाविद्यालय में विज्ञान भवन निर्माण को लेकर विवाद गहरा गया है. महाविद्यालय के शिक्षकों और कर्मियों ने तदर्थ समिति के अध्यक्ष को पत्र भेजकर आंतरिक कोष से विज्ञान भवन निर्माण के प्रस्ताव पर रोक लगाने की मांग की है. उनका आरोप है कि यह प्रस्ताव वित्तीय नियमों के अनुरूप नहीं है.

आपके शहर में

विज्ञापन

फिक्स डिपॉजिट की राशि खर्च करने पर जताई आपत्ति

शिक्षक ताराकान्त राय, अरविंद कुमार झा, गिरीश कुमार राय, प्रकाश चंद्र यादव, अजय कुमार झा तथा कर्मी अशोक झा और कन्हैया कुमार ठाकुर सहित अन्य ने आवेदन में कहा है कि उन्हें जानकारी मिली है कि महाविद्यालय की बैंक में जमा फिक्स डिपॉजिट राशि से विज्ञान भवन निर्माण कराने का प्रस्ताव तैयार किया गया है.

आवेदन में कहा गया है कि नियमानुसार महाविद्यालय के आंतरिक कोष की 70 प्रतिशत राशि शिक्षक एवं कर्मियों के हित में तथा 30 प्रतिशत राशि विकास कार्यों पर खर्च की जा सकती है. उनका आरोप है कि विकास मद में पहले ही निर्धारित सीमा से अधिक राशि खर्च की जा चुकी है.

पूर्व प्राचार्य ने कराया था 50 लाख रुपये का फिक्स डिपॉजिट

शिक्षकों ने पत्र में उल्लेख किया है कि पूर्व प्राचार्य डॉ. शशिकांत पाठक ने सेवानिवृत्ति से पहले महाविद्यालय के हित में लगभग 50 लाख रुपये का फिक्स डिपॉजिट कराया था. अब उसी राशि को विकास कार्य के नाम पर खर्च करने की तैयारी की जा रही है, जिस पर उन्होंने आपत्ति जताई है.

सचिव बोले- नियमों के अनुसार ही होगा फैसला

महाविद्यालय के सचिव प्रो. दिलीप चौधरी ने कहा कि इस मामले में विश्वविद्यालय और राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही निर्णय लिया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि विकास कार्यों का बेवजह विरोध करने वाले शिक्षकों और कर्मियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन