कुशेश्वरस्थान बाजार में अब नहीं लगेगा बसों का जमावड़ा, जाम से राहत के लिए बना अस्थायी बस स्टैंड

Updated:
विज्ञापन

कुशेश्वरस्थान बाजार में अब नहीं लगेगा बसों का जमावड़ा, जाम से राहत के लिए बना अस्थायी बस स्टैंड

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कुशेश्वरस्थान बाजार में लगने वाले लंबे जाम से लोगों को जल्द राहत मिलेगी। अंचल प्रशासन ने धोबलिया में अस्थायी बस पड़ाव बनाकर अवैध बस अड्डों पर रोक लगा दी है। इससे व्यापारियों और राहगीरों ने खुशी जताई है।

विज्ञापन

Darbhanga Traffic: दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान बाजार में रोज लगने वाले जाम से लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है. अंचल प्रशासन ने बाजार की मुख्य सड़क पर लगने वाले अवैध बस पड़ाव को समाप्त करने के लिए धोबलिया में अस्थायी बस पड़ाव बनाया है. अब सभी बसों का ठहराव इसी निर्धारित स्थल पर होगा.

विज्ञापन

बाजार की सड़क पर बस खड़ी करने पर रोक

अंचलाधिकारी राकेश रोशन भारती ने इस संबंध में दरभंगा केसरी समेत अन्य बस संचालकों और कथित स्टैंड इंचार्ज राजो पासवान को पत्र जारी किया है. पत्र में स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि अब बाजार क्षेत्र की सड़कों पर किसी भी बस का ठहराव नहीं होगा.

प्रशासन ने धोबलिया स्थित जमीन को बस पड़ाव के रूप में चिह्नित किया है और सभी बसों को वहीं खड़ा करना अनिवार्य कर दिया गया है.

नियम तोड़ने पर होगी कानूनी कार्रवाई

सीओ ने चेतावनी दी है कि यदि कोई चालक या बस संचालक प्रशासन के निर्देशों का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी. आदेश के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष को भी पत्र की प्रति भेजी गई है.

व्यापारियों और राहगीरों ने जताई खुशी

स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों का कहना है कि बाजार की मुख्य सड़क पर बसों के अवैध ठहराव के कारण हर दिन लंबा जाम लगता था. इससे खरीदारी करने आने वाले लोगों, स्कूली बच्चों और मरीजों को काफी परेशानी होती थी. कई बार एंबुलेंस भी जाम में फंस जाती थी.

लोगों का मानना है कि नए अस्थायी बस पड़ाव के शुरू होने से बाजार में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, जाम की समस्या कम होगी और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी घटेगी.

यह भी पढे़ं: दरभंगा में 4 अगस्त को शिक्षकों की विशाल पदयात्रा, सरकार के सामने उठेंगी कई मांगें


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन