खेत में मोटर चलाते समय करंट की चपेट में आया किसान, मौके पर मौत
विलाप करते परिजन, फोटो- प्रभात खबर
दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में खेत की सिंचाई के दौरान एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई. पवन यादव नामक यह किसान अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य थे, जिनकी अचानक मृत्यु से परिजनों के सामने गहरा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है.
Darbhanga News: दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में खेत की सिंचाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया. कमरकला पंचायत के तालिबपुर गांव में पटवन के लिए मोटर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट लगने से एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है, जबकि परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.
आपके शहर में
पटवन के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, तालिबपुर निवासी 42 वर्षीय पवन यादव बुधवार को अपने खेत में फसल की पटवन के लिए मोटर चला रहे थे. इसी दौरान मोटर में बिजली का तार जोड़ते समय अचानक वह करंट की चपेट में आ गए. तेज झटके से उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
परिवार का इकलौता कमाने वाला था किसान
पवन यादव अपने पीछे पत्नी अमला देवी, 15 वर्षीय पुत्र सतीश कुमार, 11 वर्षीय पुत्र सुभाष कुमार, विवाहिता बेटी अंजली देवी, 16 वर्षीय पुत्री पुष्पा कुमारी और 14 वर्षीय बेटी प्रीति कुमारी को छोड़ गए हैं. परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य होने के कारण उनकी मौत से परिजनों के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है.
गांव में पसरा मातम
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है.
बिना पुलिस सूचना के किया अंतिम संस्कार
परिजनों ने इस घटना की सूचना प्रशासन को नहीं दी और शव का अंतिम संस्कार कर दिया. इस संबंध में बिरौल थानाध्यक्ष चंद्रमणि से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी.
यह भी पढ़ें: दरभंगा से दिल्ली जाने वालों को बड़ा झटका, अकासा एयर ने घटाईं उड़ानें, बढ़ सकता है हवाई किराया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए