दरभंगा-दिल्ली रूट पर अकासा की उड़ानें घटीं, सप्ताह में केवल तीन दिन हो रहा परिचालन

Updated:
विज्ञापन

दरभंगा एयरपोर्ट (फाइल फोटो)

अकासा एयर ने दरभंगा-दिल्ली रूट पर उड़ानों की संख्या घटा दी है। अब सप्ताह में केवल तीन दिन ही विमान सेवा उपलब्ध रहेगी, जिससे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

विज्ञापन

विमानों में कटौती से यात्री परेशान

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दरभंगा. दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव सामने आया है. विमानन कंपनी अकासा एयर ने बढ़ती ईंधन लागत और परिचालन खर्च का हवाला देते हुए दरभंगा-दिल्ली रूट पर अपनी उड़ानों में कटौती कर दी है. अब कंपनी एक जुलाई से सप्ताह में केवल तीन दिन शुक्रवार, रविवार व सोमवार को ही इस रूट पर अपनी सेवा संचालित कर रही है. पहले अकासा एयर की ओर से सप्ताह में छह दिन उड़ानों का परिचालन किया जाता था. इस निर्णय से दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ने के साथ ही हवाई किराये में भी बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है. विमानन क्षेत्र से जुड़े जानकारों का कहना है कि हाल के दिनों में एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमतों में वृद्धि के कारण एयरलाइंस की परिचालन लागत लगातार बढ़ी है. इसके अलावा विमानों की उपलब्धता भी कई कंपनियों के लिए चुनौती बनी हुई है. इसी कारण विभिन्न एयरलाइंस अपने नेटवर्क और उड़ानों की संख्या की समीक्षा कर रही हैं.

किराये में बढ़ोतरी की संभावना

जानकारी के अनुसार, उड़ानों की संख्या कम होने से यात्रियों के पास विकल्प सीमित हो गए. पहले जहां सप्ताह के अधिकांश दिनों में अकासा की सेवा उपलब्ध रहती थी, वहीं अब केवल तीन दिन ही विमान उपलब्ध होने से टिकटों की मांग बढ़ सकती है. ऐसे में अन्य एयरलाइंस की उड़ानों पर भी दबाव बढ़ेगा और मांग अधिक होने के कारण किराये में वृद्धि होने की आशंका है. विदित हो कि अन्य महानगरों की तुलना में दिल्ली आने जाने वाले यात्रियों की संख्या सबसे अधिक है. वर्तमान में दरभंगा से दिल्ली, मुंबई, बंगलुरू व हैदराबाद के बीच सीधी विमान सेवा का संचालन किया जा रहा है. कोलकाता के लिये विमान सेवा पहले से ही ठप है.

प्रतिदिन बड़ी संख्या में व्यवसायी, छात्र करते आवागमनदरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली रूट सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल है. प्रतिदिन बड़ी संख्या में व्यवसायी, छात्र, मरीज, नौकरीपेशा लोग और प्रवासी यात्री इस सेवा का उपयोग करते हैं. ऐसे में अकासा एयर की उड़ानों में कमी का सीधा असर यात्रियों की सुविधा पर पड़ेगा. यात्रियों को अब यात्रा की पहले से बेहतर योजना बनानी होगी और समय रहते टिकट बुक करानी होगी. यात्रियों को उम्मीद है कि भविष्य में परिस्थितियां सामान्य होने पर अकासा एयर पुनः अपनी उड़ानों की संख्या बढ़ाएगी, ताकि दरभंगा से दिल्ली के बीच हवाई यात्रा पहले की तरह सुगम और सुविधाजनक हो सके.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन