12 दिनों के बाद दरभंगा एयरपोर्ट से यात्रा करने वालों की संख्या पहुंची 1800 के पार

दरभंगा एयरपोर्ट से शेड्यूल के मुताबिक विमानों का परिचालन नहीं होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है.
दरभंगा. दरभंगा एयरपोर्ट से शेड्यूल के मुताबिक विमानों का परिचालन नहीं होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है. साथ ही विभाग को राजस्व की भी क्षति हो रही है. 12 दिनों के बाद सोमवार को यहां से यात्रा करने वालों की संख्या 1800 को पार कर गयी है. आज यहां से एक दर्जन फ्लाइट में 1838 यात्रियों ने सफर किया. इससे पहले 12 फरवरी को इतने ही विमान में 1891 पैसेंजरों ने यात्रा की थी. वहीं इस अंतराल में केवल आठ से 10 विमानों का ही आवागमन होता था.
शेड्यूल के मुताबिक 16 विमानों का होना है परिचालन
जानकारी के अनुसार शेड्यूल के तहत स्पाइसजेट को दिल्ली रूट पर रोजाना चार फ्लाइट संचालित करना है. साथ ही बेंगलुरु रूट पर दो जहाज की सर्विस देनी है. लेकिन, इन दिनों दिल्ली रूट पर दो ही फ्लाइट का परिचालन किया जा रहा है. बेंगलुरु रूट पर कई दिनों से विमान सेवा ठप है. शेड्यूल के अनुसार पूरी क्षमता से विमान सर्विस होने पर रोजाना यहां से 16 फ्लाइट संचालित किया जाना है. लेकिन, ऐसा नहीं हो रहा है. इस कारण दरभंगा एयरपोर्ट से यात्रियों की संख्या में गिरावट हो रही है. परिणामस्वरूप विभाग को राजस्व की क्षति हो रही है.एक पखवाड़ा में केवल चार दिन एक दर्जन विमानों का हुआ आना- जाना
विभागीय जानकारी के अनुसार एक पखवाड़ा में नौ से 24 फरवरी तक केवल चार दिन नौ, 10, 12 व 24 फरवरी को एक दर्जन फ्लाइट की सर्विस दी गयी. इस अंतराल में दो दिन यात्रियों की संख्या 1900 के आसपास रही. नौ को सबसे अधिक 1919 व 10 फरवरी को 1919 लोगों ने यात्रा की थी. अन्य दिन आठ से 10 जहाज ही उड़े.दिल्ली व मुंबई रूट पर आठ विमानों की हुई आवाजाहीसोमवार को यहां से 12 विमानों की आवाजाही हुई. इसमें दिल्ली व मुंबई रूट पर सबसे अधिक आठ जहाज उड़े. कोलकाता व हैदराबाद रूट पर चार प्लेन में यात्रियों ने सफर किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




