विसर्जन जुलूस में ट्रैक्टर से कुचलकर पांच लड़कियां जख्मी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Apr 2024 10:29 PM
गुरुवार को निकले विसर्जन जुलूस में चालक की चूक से ट्रैक्टर की चपेट में आने से पांच लड़कियां घायल हो गयी.
अलीनगर. प्रखंड के नरमा गांव में चैती दुर्गा पूजा के समापन के अवसर पर गुरुवार को निकले विसर्जन जुलूस में चालक की चूक से ट्रैक्टर की चपेट में आने से पांच लड़कियां घायल हो गयी. उपचार के लिए सभी को श सीएचसी अलीनगर लाया गया. सभी का उपचार चल रहा है. घायलों में कमल सिंह की पुत्री आरती कुमारी (18), बृजमोहन मंडल की पुत्री काजल कुमारी (18), पवन सिंह की पुत्री अनीसा सिंह (22), शिवशंकर सिंह की पुत्री जूही कुमारी (18) तथा मुकेश सिंह की पुत्री मान्या कुमारी (14 ) शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










