आवास प्लस 2024 के लाभुकों के पुनर्सत्यापन कार्य में लापरवाह तीन ग्रामीण आवास सहायक बर्खास्त

Published by : RANJEET THAKUR Updated At : 22 Jan 2026 5:51 PM

विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) आवास प्लस 2024 के लाभुकों का फिर से सत्यापन होगा.

विज्ञापन

दरभंगा. प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) आवास प्लस 2024 के लाभुकों का फिर से सत्यापन होगा. अब तक 69.68 प्रतिशत लाभुकों का ही फिर से सर्वेक्षण हो पाया है. जाले प्रखंड क्षेत्र में अब तक सबसे कम चिन्हित 64.34 प्रतिशत लाभुक की जांच की गयी है. सबसे अधिक 88.23 काम तारडीह प्रखंड में हुआ है. डीएम कौशल कुमार, डीडीसी स्वप्निल एवं डीआरडीए निदेशक भुवनेश मिश्र के स्तर से कार्य में लापरवाही बरतने वाले ग्रामीण आवास सहायक एवं पंचायत रोजगार सेवक को चिन्हित कर लगातार कार्रवाई की जा रही है. कार्य के प्रति आदतन लापरवाही, अनुशासनहीनता, कर्तव्य के प्रति उदासीनता, विभागीय निर्देश की अवहेलना आदि काे लेकर बेनीपुर के ग्रामीण आवास सहायक मंगलू राम, कुशेश्वरस्थान पूर्वी के ग्रामीण आवास सहायक धीरेंद्र चौधरी एवं सदर के ग्रामीण आवास सहायक उदय शंकर प्रसाद को डीएम की सहमति से डीडीसी स्वप्निल ने पद से बर्खास्त कर दिया है. बिरौल की ग्रामीण आवास सहायक जहांआरा खातून, केवटी क्षेत्र के नागेश्वर लाल यादव, सैयद इकराम अली, बहादुरपुर प्रखंड की संगीता कुमारी, जाले के सतीश चंद्र राय, बहेड़ी के मोतीलाल मिस्कू, रामकुमार राम से कारण पृच्छा किया गया है. इसके अलावा केवटी प्रखंड के पंचायत रोजगार सेवक अशोक कुमार, मनीष मालाकार व घनश्यामपुर प्रखंड के बृज किशोर झा से स्पष्टीकरण पूछा गया है. इन सभी ग्रामीण आवास सहायक एवं पंचायत रोजगार सेवक के विरुद्ध 01 वर्ष तक मानदेय से 25 प्रतिशत राशि कटौती का आदेश दिया गया है.

01 लाख 29 हजार 802 लाभुकों का सर्वेक्षण होना बांकी

विभागीय आंकड़ा के अनुसार जिले के कुल 04 लाख 28 हजार 58 लाभुकों का सर्वेक्षण आवास प्लस योजना के लिए वित्तीय वर्ष 2024- 25 में किया गया था. इन लाभुकों का फिर सर्वेक्षण किया जाना था. 20 जनवरी तक 02 लाख 98 हजार 256 लाभुकों का ही सर्वेक्षण किया गया. अब भी 01 लाख 29 हजार 802 लाभुकों का सर्वेक्षण बांकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन