Darbhanga : प्रखंड मुख्यालय में चापाकल से नहीं आता पानी

Published by : DIGVIJAY SINGH Updated At : 21 May 2025 6:40 PM

विज्ञापन

शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए प्रखंड सह अंचल कार्यालय समेत आरटीपीएस पर लगे चापाकल से पानी नहीं आ रहा.

विज्ञापन

Darbhanga : तारडीह. शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए प्रखंड सह अंचल कार्यालय समेत आरटीपीएस पर लगे चापाकल से पानी नहीं आ रहा. कार्यालय आनेवालों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है. करीब 15 मिनट प्रयास करने के बाद इस चापाकल से थोड़ा-थोड़ा पानी आना शुरू होता है. वहीं आरटीपीएस कार्यालय के परिसर में लगे चापाकल का भी कुछ ऐसा ही हाल है. यहां मेहनत के बाद जब पानी आता है तो उससे इतनी दुर्गंध आती है, जिससे लोग उससे अपनी प्यास बुझा नहीं पाते. इस वजह से लोगों को आसपास में लगे चापाकल का चक्कर लगाना पड़ता है या फिर खरीद कर अपनी प्यास बुझाते हैं. इस संबंध में पीएचइडी के जेइ ज्ञान रंजन ने बताया कि आरटीपीएस के चापाकल की जांच की गयी है. वहां का पानी पीने योग्य नहीं है. उससे कुछ दूरी पर लेयर चेक कर दूसरा चापाकल गड़वाया जायेगा. फिलहाल चापाकल उपलब्ध नहीं है. वहीं प्रखंड मुख्यालय परिसर में लगे चापाकल के संबंध में बताया कि अभी एक सप्ताह पहले चापाकल से पानी आता था. ऐसी बात है तो पुनः जानकारी ली जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन