शहर से कचरे के ढेर खत्म करने का निगम का प्लान, सभी डंपिंग स्पॉट की होगी जीआई टैगिंग

Updated:
विज्ञापन
निगम को कचरामुक्त बनाने का नया रोडमैप, अब जीआइ टैगिंग व रियल-टाइम तस्वीरों से होगी मॉनिटरिंग

दरभंगा नगर निगम शहर को कचरे के ढेर और गंदगी से मुक्त बनाने के लिए एक नई कार्ययोजना लेकर आया है. इस योजना के तहत सभी प्रमुख कचरा डंपिंग स्थलों की जीआई टैगिंग की जाएगी और उनकी रियल-टाइम निगरानी भी होगी. यह नई व्यवस्था शहर को स्वच्छ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

विज्ञापन

Darbhanga News: नगर निगम क्षेत्र को कचरे के ढेर और गंदगी से मुक्त बनाने के लिए निगम प्रशासन ने नई कार्ययोजना तैयार की है. इस योजना के तहत शहर के सभी प्रमुख कचरा डंपिंग स्थलों की पहचान कर उनकी जीआई (भौगोलिक संकेतक) टैगिंग की जाएगी. इसके साथ ही प्रत्येक कचरा स्थल की निगरानी के लिए जिम्मेदार कर्मचारी भी तय किए जाएंगे.

हर दिन भेजनी होगी रियल टाइम फोटो

प्रभारी नगर आयुक्त जय चंद्र अकेला के निर्देश पर सभी वार्डों में प्रमुख कचरा स्थलों का सर्वे शुरू कर दिया गया है. नई व्यवस्था के तहत संबंधित कर्मचारी को प्रतिदिन अपने जिम्मे वाले कचरा स्थल की रियल टाइम साफ-सफाई की तस्वीर निगम के वरीय अधिकारियों को भेजनी होगी. इससे अधिकारी सीधे निगरानी कर सकेंगे कि कचरा समय पर हटाया गया है या नहीं.

जीपीएस और तकनीक से होगी मॉनिटरिंग

नगर निगम इस व्यवस्था को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए जीआई टैगिंग के साथ जीपीएस आधारित निगरानी प्रणाली का भी उपयोग करेगा. योजना को लागू करने के लिए जोन प्रभारियों के सहयोग से वार्ड स्तर पर व्यापक सर्वेक्षण किया जा रहा है.

लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

प्रभारी नगर आयुक्त जय चंद्र अकेला ने कहा कि कचरे का अंबार न लगे, इसके लिए निगम पूरी गंभीरता से तैयारी कर रहा है. कर्मचारियों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय होने से कार्य की गुणवत्ता में सुधार आएगा. जीआई टैगिंग और जीपीएस तकनीक के जरिए लापरवाही करने वाले कर्मचारियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन