कुशेश्वरस्थान राजकीय डिग्री कॉलेज का एडीएम-एसडीओ ने किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
कैंपस- कुशेश्वरस्थान डिग्री कॉलेज में तैयारियों का निरीक्षण

कुशेश्वरस्थान में राजकीय डिग्री कॉलेज का निरीक्षण हुआ। अधिकारियों ने 15 जुलाई को मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तावित उद्घाटन की तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए।

विज्ञापन

Darbhanga News: एडीएम सलीम अख्तर एवं एसडीओ शशांक राज ने सोमवार को उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय झझड़ा परिसर में संचालित होने वाले राजकीय डिग्री कॉलेज, कुशेश्वरस्थान का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने 15 जुलाई को मुख्यमंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तावित कॉलेज उद्घाटन की तैयारियों की समीक्षा की.

अधिकारियों ने दिए आवश्यक निर्देश

निरीक्षण के दौरान भवन, आधारभूत सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया. अधिकारियों ने स्थानीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि उद्घाटन से पहले सभी तैयारियां हर हाल में समय पर पूरी कर ली जाएं, ताकि कार्यक्रम का सफल संचालन सुनिश्चित हो सके.

कई अधिकारी और स्थानीय प्रतिनिधि रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान बीडीओ चंदन कुमार, सीओ राकेश सिंह यादव, बीसीओ अभय गुप्ता, स्थानीय प्रतिनिधि राम अनुज यादव, संजय यादव, लालन नायक सहित अन्य लोग मौजूद रहे.


विज्ञापन
सुधीर कुमार चौधरी

लेखक के बारे में

By सुधीर कुमार चौधरी

सुधीर कुमार चौधरी 17 वर्षों से पत्रकारिता कर रहे हैं. सामाजिक, राजनीतिक, अपराध व धर्म-संस्कृति जैसे विषयों पर इनकी पैनी नजर रहती है और वे इन बीट्स पर सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन