Darbhanga News: ट्रैक्टर के रोटावेटर की चोरी

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:कोर्थू गांव में गली में खड़े ट्रैक्टर की रोटावेटर चोरी का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

Darbhanga News: घनश्यामपुर. कोर्थू गांव में गली में खड़े ट्रैक्टर की रोटावेटर चोरी का मामला सामने आया है. इसे लेकर ट्रैक्टर मालिक जीवकांत ठाकुर के आवदेन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पीड़ित ने बताया है कि गत 18 अप्रैल की सुबह ड्राइवर ट्रैक्टर के इंजन के साथ रोटावेटर लगाने पहुंचे तो रोटावेटर गायब था. आसपास के लोगों से पूछताछ की तो जानकारी मिली कि गांव के ही रामगुण सदा के पुत्र शंकर सदा रोटावेटर ले गया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस जांच में कर रही है. इधर बताया जाता है कि पीड़ित ने घटना के समय ही थाना को सूचना दी थी, लेकिन कांड करीब एक माह बाद दर्ज किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन