Darbhanga : भरवाड़ा में इलाज कराने के नाम पर घर से निकली महिला वापस नहीं लौटी
Published by : DIGVIJAY SINGH Updated At : 11 Jul 2025 6:22 PM
नीय थाना क्षेत्र के कटका गांव से भरवाड़ा इलाज कराने गई एक महिला लापता हो गयी.
सिंहवाड़ा. स्थानीय थाना क्षेत्र के कटका गांव से भरवाड़ा इलाज कराने गई एक महिला लापता हो गयी. महिला के परिजन एवं गांव के लोगों ने काफी तलाश की पर उसका अता-पता नहीं चला. मामले को लेकर कृष्ण ठाकुर की पत्नी किशोरी देवी ने सिंहवाड़ा थाना में एफआइआर दर्ज कराई है. कहा है कि उसकी भाभी शाम चार बजे घर से यह कह कर निकली थी, कि वह भरवाड़ा इलाज के लिए जा रही है. देर शाम तक वापस लौटकर नहीं आई. उसका मोबाइल अब तक बंद है. सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि मामले का अनुसंधान किया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










