Darbhanga : विवाद शांत कराने गये पुजारी को पीटा, पुलिस तैनात
Published by : DIGVIJAY SINGH Updated At : 22 May 2025 10:01 PM
नगर पंचायत भरवाड़ा में बाइक की ठोकर के बाद हो रहे विवाद को सुलझाने गए मंदिर के पुजारी को पीटकर जख्मी कर दिया गया.
Darbhanga : सिंहवाड़ा. नगर पंचायत भरवाड़ा में बाइक की ठोकर के बाद हो रहे विवाद को सुलझाने गए मंदिर के पुजारी को पीटकर जख्मी कर दिया गया. जख्मी पुजारी प्रशांत कुमार भारती उर्फ मुन्ना को सिंहवाड़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया. प्रशांत मंदिर में पूजा कर बाहर निकल रहे थे, इसी बीच यह घटना हुई. घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ-टू ज्योति कुमारी, सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. मामले की पड़ताल की. एसडीपीओ-टू ने बताया कि अभी किसी पक्ष से आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी. बताया जाता है कि बाइक से ठोकर लगने के बाद काजी मोहल्ला भरवाड़ा पठान टोली शंकरपुर से आए एक ही पक्ष के युवक मंदिर के सामने विवाद कर रहे थे. हाथापाई की स्थिति देख मंदिर परिसर से पुजारी निकट वहां पहुंचे. दोनों को समझाने लगे. इसी बीच विवाद कर रहे युवक ने इनपर हमला कर दिया. हमले की जानकारी मिलते ही दोनों ओर से लोग जमा होने लगे. अतरवेल-भरवाड़ा पथ पर अपरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई. जानकारी मिलते ही सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष सदल-बल वहां पहुंचे. मामले को शांत करा दिया. शांति बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस की तैनाती कर दी गयी है. एसडीपीओ भी पहुंची. मामले की पड़ताल की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










