Darbhanga News: पीएम व उनकी मां के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द का उपयोग करने के मामले में अदालत ने मांगी कांड दैनिकी

Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 10 Sep 2025 10:14 PM

विज्ञापन

Darbhanga News:अदालत ने मामले में सिमरी थाना से कांड दैनिकी और आरोपित के आपराधिक इतिहास की मांग की है.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग करने के मामले में काराधीन अप्राथमिकी अभियुक्त मो. रिजवी उर्फ राजा की जमानत याचिका पर सुनवाई मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में हुई. अदालत ने मामले में सिमरी थाना से कांड दैनिकी और आरोपित के आपराधिक इतिहास की मांग की है. अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए 16 सितंबर की तिथि निर्धारित की है. आरोपित 29 अगस्त से मंडल कारा दरभंगा में काराधीन है. विदित हो कि महागठबंधन के मंच से आपत्तिजनक शब्द का उपयोग करने के आरोप में सिमरी थाना की पुलिस ने भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण चौधरी मन्ना के आवेदन पर 28 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज की थी. पुलिस ने इसी मामले में मो. रिजवी ऊर्फ राजा को गिरफ्तार कर न्यायिक आदेश से मंडल कारा भेज दिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन