ePaper

Tejashwi Yadav का बड़ा ऐलान, सरकार बनने पर महिलाओं को प्रति माह 2500 रुपया देने का किया वादा

Updated at : 14 Dec 2024 6:36 PM (IST)
विज्ञापन
tejashwi yadav

तेजस्वी यादव

Tejashwi Yadav: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पड़ोसी राज्य के सीएम हेमंत सोरेन की राह चल पड़े हैं. आज उन्होंने दरभंगा में ऐलान किया कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने पर माई-बहिन मान योजना के तहत महिलाओं को प्रति माह 25 सौ रुपया दिया जाएगा.

विज्ञापन

Tejashwi Yadav: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दरभंगा में घोषणा किया कि महागठबंधन सरकार बनने पर “माई-बहिन मान योजना” के तहत महिलाओं के उत्थान के लिए प्रति माह 25 सौ रुपया मिलेंगे. उन्होंने कहा कि “माई-बहिन मान योजना” के तहत जो गरीब महिलायें महंगाई के कारण अपने पसंद का खाना- कपड़ा नहीं पहन पा रही हैं. अपने बच्चों का इलाज नहीं करा पा रही हैं. उनके लिए इस योजना के तहत सीधे उनके खाते में 25 सौ रुपया हमलोगों देंगे.

एनडीए सरकार पर कसा तंज

तेजस्वी ने बिहार सरकार पर तंज करते हुए कहा, ‘पूरे बिहार में अफसर शाही सर चढ़कर बोल रहा है. यहां के अफसर नौजवानों पर हाथ पैर जूता लाठी सब चल रहे हैं. इसका हम लोगों ने कड़ा विरोध किया है. बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गई है. मुख्यमंत्री कहां गायब हैं, कुछ पता नहीं है. अपनी यात्रा पर इतना खर्च कर रहे हैं जो आज तक बिहार के किसी मुख्यमंत्री ने खर्च नहीं किया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संवाद यात्रा में 2 अरब 25 करोड़ 78 लाख खर्च करने जा रहे हैं.’

महिलाओं की समृद्धि के बिना बिहार का नवनिर्माण संभव नहीं

तेजस्वी यादव ने कहा, ‘बिहार के नवनिर्माण की नींव महिलाओं की समृद्धि के बिना अधूरी है. हमारा मानना है कि जब महिलाओं को नकद हस्तांतरण मिलता है तो वे अपने परिवार की भलाई में अधिक पैसा निवेश करती हैं, जैसे पूरे परिवार के लिए पौष्टिक भोजन, स्वास्थ्य सेवा, और बच्चों की शिक्षा. महिलाओं को सीधे लक्षित करके, हमारा ये कार्यक्रम घरेलू और सामुदायिक विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार करता है. महिलाओं की बेहतर आर्थिक स्थिति पूरे परिवार और समुदाय के लिए लाभदायक हैं.’ 

इसे भी पढ़ें: क्या सीएम बनना चाहते हैं चिराग पासवान?

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन