टीम ने किया कस्तूरबा स्कूल की छात्राओं का हेल्थ चेकअप, पांच डीएमसीएच रेफर
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत रानीपुर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में सोमवार को छात्राओं का हेल्थ चेकअप किया गया.
विज्ञापन
सदर : राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत रानीपुर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में सोमवार को छात्राओं का हेल्थ चेकअप किया गया. शिविर में सदर पीएचसी की मेडिकल टीम ने छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की. जरूरतमंद बच्चियों को निःशुल्क दवा भी दी. वहीं पांच बच्चियों को इको हेल्थ कार्ड के द्वारा डीएमसीएच रेफर कर दिया गया. मेडिकल टीम में डॉ पूनम रानी व ललित नारायण सिंह शामिल थे. मौके पर संचालक गोविंद प्रसाद यादव, शिक्षिका ममता कुमारी, सिरी तरुनुम, अजय कुमार, मुन्नी देवी, गीता देवी, रत्ना देवी व लेखापाल दिलीप कुमार साह उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










