Darbhanga News : सनहपुर, राढ़ी, जाले, ब्रह्मपुर व रतनपुर में चल रहे कृषि कार्यक्रम का वैज्ञानिकों के दल ने किया निरीक्षण

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 31 Aug 2024 1:05 AM

विज्ञापन

Darbhanga News : agriculture

Darbhanga News : जलवायु अनुकूल खेती के तहत चयनित पांच गांव सनहपुर, राढ़ी, जाले, ब्रह्मपुर व रतनपुर में चल रहे कृषि कार्यक्रम परियोजना के तहत डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से वैज्ञानिकों का दल शुक्रवार को निरीक्षण करने पहुंचा.

विज्ञापन

Darbhanga News : जाले. जलवायु अनुकूल खेती के तहत चयनित पांच गांव सनहपुर, राढ़ी, जाले, ब्रह्मपुर व रतनपुर में चल रहे कृषि कार्यक्रम परियोजना के तहत डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से वैज्ञानिकों का दल शुक्रवार को निरीक्षण करने पहुंचा.

इसमें कीट विज्ञान के प्रो. डॉ पुष्पा सिंह, कीट विज्ञान के वैज्ञानिक डॉ सुरेंद्र प्रसाद, शस्य विज्ञान के डॉ विश्वजीत प्रमाणिक व डॉ गंगाधर नंदा ने खरीफ फसल धान की जीरो ट्रिलेज विधि से सीधी बोआई एवं सामुदायिक सिंचाई आदि को देखा. परिक्षेत्र भ्रमण किया तथा इस परियोजना से लाभप्रद प्रगतिशील किसानों की सराहना की.

Darbhanga News : धान की प्राकृतिक खेती के विभिन्न प्रत्यक्षण का भी भ्रमण किया

खेतों में उगे खरपतवार की रोकथाम के लिए कुछ टिप्स भी दिया. ब्रह्मपुर के किसान डॉ विजय भारद्वाज व रजत ठाकुर के धान की सीधी बोआई का प्रक्षेत्र भ्रमण किया तथा उनकी फसल की बढ़वार देखकर उनकी मेहनत की सराहना भी की.

इसके पश्चात वैज्ञानिकों ने कृषि विज्ञान केंद्र पर जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम परियोजना के तहत लगे विभिन्न प्रकार के प्रत्यक्षण जैसे, धान की सीधी बोआई, धान की प्राकृतिक खेती, धान की प्लांटर से रोपाई, पुरानी विधि से रोपाई, धान की प्राकृतिक खेती के विभिन्न प्रत्यक्षण का भी भ्रमण किया.

इसमें कृषि विज्ञान केंद्र के उद्यान वैज्ञानिक डॉ प्रदीप कुमार विश्वकर्मा, प्रक्षेत्र प्रबंधक डॉ चंदन कुमार व वरीय शोधकर्ता लोकेंद्र भी शामिल थे.

Darbhanga News in Hindi : click here

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन