Darbhanga : जेल में रहने के कारण निलंबित किये गये शिक्षक

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga : जेल में रहने के कारण निलंबित किये गये शिक्षक

शिक्षक प्रेम सागर प्रसाद के जेल में रहने की जानकारी डीइओ एवं स्थापना डीपीओ कार्यालय को मिली है.

विज्ञापन

दरभंगा. बहेड़ी प्रखंड क्षेत्र स्थित स्व. बिंदेश्वर ठाकुर मध्य विद्यालय के शिक्षक प्रेम सागर प्रसाद के जेल में रहने की जानकारी डीइओ एवं स्थापना डीपीओ कार्यालय को मिली है. इसे लेकर डीइओ केएन सदा के निर्देश पर स्थापना डीपीओ अवधेश कुमार ने शिक्षक प्रेम सागर प्रसाद को निलंबित कर दिया है. जारी पत्र में कहा गया है कि निलंबित शिक्षक काे मनीगाछी बीइओ कार्यालय में योगदान देना है. शिक्षक से संबंधित आरोप पत्र अलग से निर्गत किया जाएगा. आरोप से संबंधित जांच के लिये एसएसए डीपीओ जांच पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं. जबकि बहेड़ी बीइओ को उपस्थापन पदाधिकारी नामित किया गया है. स्थापना डीपीओ स्तर से जारी पत्र में कहा गया है कि शिक्षक पर कई गंभीर आरोप है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Digvijay Singh

लेखक के बारे में

By Digvijay Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन