Darbhanga News: बिरौल में अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति गठित

Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 10 Sep 2025 10:12 PM

विज्ञापन

Darbhanga News:अनुमंडल के लोगों को अब निःशुल्क विधिक सेवा प्राप्त करने के लिए जिला मुख्यालय तक जाने की आवश्यकता नहीं होगी.

विज्ञापन

Darbhanga News: बिरौल. अनुमंडल के लोगों को अब निःशुल्क विधिक सेवा प्राप्त करने के लिए जिला मुख्यालय तक जाने की आवश्यकता नहीं होगी. स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर में ही निःशुल्क विधिक सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति का गठन किया गया है. जिला व अपर सत्र न्यायाधीश शिव कुमार को समिति का अध्यक्ष, अनुमंडल पदाधिकारी शशांक राज को उपाध्यक्ष व अनुमंडलीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रियांशु राज को सचिव नामित किया गया है. इसके अलावा सहायक सरकारी अधिवक्ता लक्ष्मण यादव, अधिवक्ता उत्तम चौपाल और समाजसेवी नीतीश कुमार राम को सदस्य बनाया गया है. समिति की पहली बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीजे शिव कुमार ने बताया कि गरीब, असहाय और जरूरतमंदों को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से यह समिति गठित की गयी है. उन्होंने बताया कि विधिक जागरूकता, विधिक साक्षरता व लोक अदालत जैसे कार्यक्रमों को और सशक्त रूप से लागू किया जाएगा, ताकि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी न्याय मिल सके. वहीं समिति के सचिव एसडीजेएम प्रियांशु राज ने कहा कि समिति की बैठक प्रत्येक माह आयोजित की जाएगी. इसके तहत पैनल अधिवक्ताओं और पारा विधिक स्वयंसेवकों की मदद से नालसा के सबके लिए न्याय के लक्ष्य को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा. इस कदम से आम लोगों को न केवल कानूनी सलाह और सहायता सहजता से उपलब्ध होगी, बल्कि ग्रामीण स्तर पर विधिक जागरूकता भी बढ़ेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन