Darbhanga News: दुपट्टे से फांसी लगा कस्तूरबा विद्यालय की छात्रा ने की खुदकुशी

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News: दुपट्टे से फांसी लगा कस्तूरबा विद्यालय की छात्रा ने की खुदकुशी

Darbhanga News:बहेड़ी बाजार स्थित बालिका कस्तूरबा विद्यालय में रविवार की शाम सातवीं कक्षा की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस दृश्य को देखकर तीन से चार अन्य छात्राएं बेहोश हो गयीं.

विज्ञापन

Darbhanga News: बहेड़ी. बहेड़ी बाजार स्थित बालिका कस्तूरबा विद्यालय में रविवार की शाम सातवीं कक्षा की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस दृश्य को देखकर तीन से चार अन्य छात्राएं बेहोश हो गयीं. उन्हें लोगों ने आनन-फानन में उठाकर पीएचसी पहुंचाया. वहां उनका इलाज चल रहा है. बता दें कि बहादुरपुर थाने के श्रीराम पिपड़ा गांव के दीपक भारती व समता कुमारी की पुत्री संध्या कुमारी (11) उस विद्यालय में सातवीं कक्षा की छात्रा थी. उसने अपने दुपट्टे से खिड़की में फंसरी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस दृश्य को देखकर विद्यालय की दूसरी छात्राएं कासिमपुर के पंकज सदा की पुत्री पार्वती कुमारी तथा गंगदह के राममूर्ति यादव की पुत्री शिवानी कुमारी व अभिमानपुर के मनोज यादव की पुत्री अमृता कुमारी बेहोश हो गयीं. इसके बाद सभी छात्राओं को विद्यालय की शिक्षिकाओं ने पीएचसी पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने संध्या कुमारी को मृत घोषित कर दिया. दूसरी बेहोश छात्राओं का इलाज चल रहा है. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पडी. मृत छात्रा के पिता दीपक कुमार, भारती व दादी राधा देवी सहित कई अन्य लोग पीएचसी पहुंच गए. दादी व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. जानकारी स्थानीय थानाध्यक्ष वरुण कुमार गोस्वामी को दी गयी. थानाध्यक्ष ने पीएसआइ रौशन कुमार को पुलिस बल के साथ घटनास्थल व पीएचसी मामले की जानकारी प्राप्त करने को भेजा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन