Darbhanga News: बीएड में नामांकन को लेकर 11 शहरों में 214 केंद्रों पर प्रदेश स्तरीय प्रवेश परीक्षा आज

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:दो वर्षीय बीएड एवं शिक्षाशास्त्री में नामांकन के लिए स्टेट नोडल यूनिवर्सिटी (लनामिवि) की ओर से 28 मई को प्रदेश स्तरीय प्रवेश परीक्षा आयोजित की जायेगी.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. दो वर्षीय बीएड एवं शिक्षाशास्त्री में नामांकन के लिए स्टेट नोडल यूनिवर्सिटी (लनामिवि) की ओर से 28 मई को प्रदेश स्तरीय प्रवेश परीक्षा आयोजित की जायेगी. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. प्रदेश के 11 शहर के 214 केंद्रों पर संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीइटी बीएड-2025) का आयोजन होना है. परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी. परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को सुबह 8.30 बजे से केंद्र पर प्रवेश दी जायेगी. सुबह 10.30 बजे के बाद किसी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा. परीक्षार्थियों को पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, दो प्रति में प्रवेश-पत्र के साथ आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा. प्रवेश पत्र में एक कार्यालय प्रति एवं दूसरा अभ्यर्थी प्रति होगी.

महिला परीक्षार्थियों की संख्या 78983 एवं पुरुषों की 52410

परीक्षा में कुल एक लाख 31 हजार 629 छात्र- छात्राओं को शामिल होना है. बीएड में नामांकन के लिये 131411 तथा शिक्षाशास्त्री के लिये 218 छात्र- छात्रा परीक्षा देंगे. महिला परीक्षार्थियों की संख्या 78983 तथा पुरुषों की संख्या 52410 है. अन्य तीन अभ्यर्थी भी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं. प्रवेश परीक्षा के लिए राज्य के 11 शहरों में महिला एवं पुरुषों के लिए अलग- अलग कुल 214 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. महिला केंद्र की संख्या 137 तथा पुरुष केंद्र की संख्या 77 है. विवि ने शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त परीक्षा आयोजन की सभी तैयारी पूरी कर ली है. 25 मई को परीक्षा केंद्र वाले सभी शहरों के लिए केंद्रीय समन्वयक सह पर्यवेक्षक दल को रवाना किया गया. ये संबंधित जिले के जोनल कोर्डिनेटर, यूनिवर्सिटी नोडल ऑफिसर एवं केंद्राधीक्षक के साथ समन्वय स्थापित कर स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने में मदद करेंगे.

अनियमितता रोकने को लेकर केंद्रों पर चाक चौबंद व्यवस्था

अनियमितता रोकने को लेकर केंद्रों पर चाक चौबंद व्यवस्था होगी. सभी परीक्षार्थियों का आधार आधारित बायोमेट्रिक जांच की जायेगी. इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को साथ ले जाने पर पूरी पाबंदी रहेगी. कदाचार मुक्त एवं पारदर्शितापूर्ण परीक्षा आयोजन को लेकर पांच लेयर में सुरक्षा व्यवस्था की गयी है.

ओएमआरशीट पर ली जायेगी परीक्षा

परीक्षा ओएमआरशीट पर होगी. इसमें बहुविकल्पीय 120 प्रश्न पूछे जाएंगे. सभी प्रश्न 1-1 अंक का होगा. सही प्रश्नों के उत्तर के सामने गोले को ब्लू या ब्लैक बाल पेन से रंगना होगा. परीक्षा में सफलता के लिए आरक्षित वर्ग को 36 तथा अनारक्षित को 42 अंक लाना है. सफल अभ्यर्थियों का प्रदेश के 14 विश्वविद्यालयों के करीब 341 बीएड कालेजों में 37300 सीटों पर नामांकन हो सकेगा.

शहर- कुल केंद्र- कुल परीक्षार्थी- महिला केंद्र व छात्राएं

आरा 15- 6872- 09- 4243

भागलपुर 15- 8579- 10- 5488छपरा 09- 4129- 06- 2871दरभंगा 28- 16585- 18- 10236गया 22- 16734- 13- 9194हाजीपुर 09- 4355- 05- 2805मधेपुरा 13- 5885- 08- 3370मुंगेर 11- 4902- 07- 3134मुजफ्फरपुर 29- 18047- 19- 11468पटना 50- 40077- 34- 22728पूर्णियां 13- 5401- 08- 3457

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन