Darbhanga News: कांडों के त्वरित निष्पादन को लेकर एसएसपी ने निर्धारित की समय सीमा

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने सोमवार को सोनकी, सदर एवं विश्वविद्यालय थाना के सभी अनुसंधानकर्ता एवं थानाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक की.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने सोमवार को सोनकी, सदर एवं विश्वविद्यालय थाना के सभी अनुसंधानकर्ता एवं थानाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक की. थानावार पूर्व से लंबित कांडों की समीक्षा की गयी तथा हत्या, डकैती, लूट, दहेज हत्या जैसे कांडों के त्वरित निष्पादन को लेकर समय सीमा निर्धारित की गयी.

अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था संधारण पर की चर्चा

बैठक में मुख्य रूप से अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था संधारण पर चर्चा की गई. थानाध्यक्ष एवं अनुसंधानकर्ता को सक्रिय अपराधकर्मियों का नाम पता और उनके द्वारा किए गए अपराधों का विवरण गुंडा पंजी में अद्यतन करने का निर्देश दिया गया. ई – साक्ष्य ऐप पर सभी महत्वपूर्ण मामलों से संबंधित वीडियो नियमानुसार अपलोड करने काे कहा. शराब बंदी नियमों का उल्लंघन करने वाले, शराब तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने एवं आए दिन हो रही चोरी पर अंकुश लगाने के अलावा सघन गश्ती एवं अभियान चलाए जाने का निर्देश दिया. न्यायालय से प्राप्त परिवाद पत्र पर त्वरित प्राथमिकी दर्ज करने तथा डायल 112 पर प्राप्त शिकायतों का ससमय निपटारा करने को एसएसपी ने कहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन