हथियार के बल पर छिनतई, पुलिस ने देसी सिस्कर के साथ एक अपराधी को पकड़ा

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Jul 2024 11:46 PM

विज्ञापन

बहेड़ी थाने की पुलिस की तत्परता से शनिवार को छिनतई की घटना के चंद घंटे बाद ही एक अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ गया

विज्ञापन

दरभंगा. बहेड़ी थाने की पुलिस की तत्परता से शनिवार को छिनतई की घटना के चंद घंटे बाद ही एक अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ गया. उसके पास से पुलिस ने एक देसी सिक्सर के अलावा एक मोबाइल भी बरामद किया. उसकी पहचान बहेड़ी थाना क्षेत्र के करिकट्टा निवासी लक्ष्मी यादव के 30 वर्षीय पुत्र राहुल यादव के रूप में की गयी.शनिवार की दोपहर करीब सवा एक बजे अपराधियों ने सरेआम बिरौल थाना क्षेत्र के भौराम निवासी शंभु यादव से सोने की चेन छीन ली थी. इस बाबत एसडीपीओ सह प्रभारी थानाध्यक्ष दिलीप कुमार ने बताया कि हथियार की नोंक पर शंभु यादव से पाढ़ से आगे श्मशाम के निकट पूर्व से घात लगाये दो अपराधियों ने बाइक सवार यादव के गले से सोने की चेन छीन लिया था. पीड़ित दामाद के घर से भोज खाकर बाइक से अपने घर भौराम लौट रहे थे. इसी दौरान इस घटना को अंजाम दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही बहेड़ी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित एवं ग्रामीणों के सहयोग से छापेमारी शुरू कर दी. दो में से एक अभियुक्त को देसी सिक्सर के साथ पकड़ लिया. एसएसपी के सोशल मीडिया कार्यालय की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार छापेमारी टीम में प्रशिक्षु एसडीपीओ के अलावा पुअनि वरूण कुमार गोस्वामी व सुनील कुमार के अतिरिक्त प्रशिक्षु पुअनि रोशन कुमार शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन