ePaper

पुलिस की गाड़ी देख बाइक छोड़ भागा तस्कर, देसी चुलाई शराब बरामद

Updated at : 26 Jul 2024 11:52 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News :

थाना क्षेत्र के झझड़ा चौक पर शुक्रवार की रात पुलिस ने मोटरसाइकिल पर झोला में रखी देसी शराब को बरामद की

विज्ञापन

कुशेश्वरस्थान. थाना क्षेत्र के झझड़ा चौक पर शुक्रवार की रात पुलिस ने मोटरसाइकिल पर झोला में रखी देसी शराब को बरामद की. मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया. बताया गया कि तस्कर बाइक से एक झोला में 22 लीटर देसी चुलाई शराब लेकर होम डिलीवरी करने जा रहा था, इसी बीच झझड़ा चौक पर पुलिस की गाड़ी देख बाइक को सड़क किनारे खड़ी कर छिप गया. पुलिस ने संदेह होने पर तलाशी ली तो उसमें देसी चुलाई शराब मिली. इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. तस्कर की पहचान कर ली गई है. घोरदौड़ निवासी सिकेट पासवान के पुत्र सरोज पासवान का नाम आया है. पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए छापामारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन