अज्ञात स्कॉर्पियो की ठोकर से दड़िमा के वृद्ध की मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

दरभंगा-जयनगर मुख्य सड़क मार्ग एनएच-527 बी में दड़िमा चौक पर गुरुवार की सुबह अज्ञात वाहन की ठोकर से दड़िमा निवासी 70 वर्षीय जगदेव ठाकुर जख्मी की मौत हो गयी.
विज्ञापन
केवटी. दरभंगा-जयनगर मुख्य सड़क मार्ग एनएच-527 बी में दड़िमा चौक पर गुरुवार की सुबह अज्ञात वाहन की ठोकर से दड़िमा निवासी 70 वर्षीय जगदेव ठाकुर जख्मी की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार हादसे में वृद्ध के जख्मी होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अपने वाहन से उन्हें डीएमसीएच ले गयी. वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन डीएमसीएच पहुंचे. पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. बताया जाता है कि जगदेव ठाकुर प्रतिदिन अहले सुबह टहलने के साथ पूजा के लिए फूल तोड़ते थे. गुरुवार को टहलने के दौरान वे सड़क पार कर रहे थे, इसी दौरान तेज गति से आ रही अज्ञात स्कार्पियो ने ठोकर मार दी. इसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गये. सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें डीएमसीएच लेकर गयी, जहां उनकी मौत हो गयी. मृतक के पोते संतोष कुमार ठाकुर के आवेदन पर अज्ञात वाहन व चालक पर मामला दर्ज किया गया है. पोस्टमार्टम के बाद शव के गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










