Darbhanga News: मतदान केंद्रों का थानाध्यक्ष खुद करें सत्यापन- डीएम

Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 16 Sep 2025 10:18 PM

विज्ञापन

Darbhanga News:डीएम कौशल कुमार एवं एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने पदाधिकारी के साथ ऑनलाइन बैठक की.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. जिले में शांति एवं विधि व्यवस्था को लेकर डीएम कौशल कुमार एवं एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने पदाधिकारी के साथ ऑनलाइन बैठक की. शांति एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों, थानाध्यक्षों को बीएनएस की धारा 126, बॉउंड डॉउन की कार्रवाई के लिए सभी थाना में कैम्प लगाने को कहा. वल्नरेबल मतदान केंद्रों को चिन्हित करने का निर्देश दिया. कहा कि क्षेत्र भ्रमण के क्रम में पता चला कि कई थानाध्यक्ष मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन नहीं किये हैं. सभी थानाध्यक्ष खुद मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन करें. क्षेत्र में नियमित गश्ती सुनिश्चित करने को कहा. किसी भी अफवाह या असामाजिक गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया. एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने थानाध्यक्षों से कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों और अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखे. लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करें. किसी भी प्रकार की विधि-व्यवस्था की समस्या होने पर तत्काल वरीय अधिकारियों को सूचना देते हुए स्थल पर पहुंचकर विधि व्यवस्था सुनिश्चित करें. एसएसपी ने धारा 107 के तहत नोटिस, बाउंड डाउन, सीसीए-3, वरलनर्रेबल मैपिंग को लेकर सभी एसडीएम, एडीपीओ, बीडीओ, सीओ, थानाध्यक्षों को बैठक करने को कहा. बैठक में अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था राकेश रंजन, संबंधित क्षेत्र के एसडीम, एसडीपीओ, बीडीओ, सीओ, सर्किल इंस्पेक्टर आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन